फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nagar Panchayat appeals for the recording of correct population figures in Nerwa

Rampur Bushahar News: नगर पंचायत ने की नेरवा में सही आबादी दर्ज करवाने की अपील

Sat, 19 Sep 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नगर पंचायत नेरवा क्षेत्र में जनगणना का कार्य चल रहा है। वार्ड नंबर-तीन के पार्षद अमन सूद ने लोगों से अपने परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी दर्ज करवाने की अपील की है। सूद ने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड में वास्तविक आबादी से कम संख्या दर्ज है। इससे विकास कार्यों के लिए कोष, विशेष अनुदान और सरकारी योजनाओं पर सीधा असर पड़ता है। सही आबादी के आंकड़े नगर पंचायत की विकास संबंधी जरूरतों को प्रशासन के सामने प्रभावी ढंग से रखने में मदद करेंगे। उन्होंने नागरिकों से जनगणना कर्मचारियों को पूरी और सही जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया। यह सुनिश्चित करें कि घर का कोई भी सदस्य सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होने से वंचित न रहे। सही आंकड़ों से सड़क, पेयजल, सफाई व्यवस्था, सड़क बत्तियां, पार्किंग और कचरा प्रबंधन जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए बेहतर योजना बन सकेगी। इससे स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य संसाधनों की मांग मजबूती से रखी जा सकेगी। अमन सूद ने जोर दिया कि सही आबादी दर्ज कराना किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं है। यह नेरवा के समग्र विकास से जुड़ा साझा विषय है। उन्होंने कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है। सूद ने नगर पंचायत नेरवा के सभी नागरिकों से जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article