{"_id":"609ea72f8ebc3e8dbe5c432c","slug":"nagan-shwad-road-clear-after-7-hours-rampur-bushar-news-rampur-hp-news-sml370331513","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे बाद बहाल हुआ नगान-श्वाड़ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे बाद बहाल हुआ नगान-श्वाड़ मार्ग
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के अंतर्गत नगान-श्वाड़ मार्ग पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने के चलते करीब सात घटे बाधित रहा। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थमी रही और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को सात घंटे के बाद बहाल किया।
गौर हो कि नगान-श्वाड़ मार्ग पर करंथल के पास शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरा, जिसके चलते मार्ग पर यातायात ठप हो गया। लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आई। वहीं मार्ग बहाल होते ही लोगों ने राहत की सांस ली।
उधर, लोक निर्माण विभाग आनी के एसडीओ ज्ञान भारती ने बताया कि सूचना मिलते ही मार्ग को बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। दोनों ओर से जेसीबी से सड़क को यातायात के लिए बहाल किया गया। वहीं उन्होंने मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों से करंथल के आसपास सावधानी बरतने की भी अपील की है।