{"_id":"6aca36f9599e3d6b4604b69c","slug":"mla-grants-three-lakh-rupees-for-a-community-hall-in-tikri-village-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-172081-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विधायक ने टिकरी गांव में सराय भवन के लिए दिए तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विधायक ने टिकरी गांव में सराय भवन के लिए दिए तीन लाख
विज्ञापन
ब्राक्टा ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। विधानसभा क्षेत्र रोहड़ू के विधायक मोहनलाल ब्राक्टा शनिवार को छौहारा क्षेत्र के टिकरी गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और मंदिर कमेटी के सदस्यों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों की मांगें सुनीं और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी ली।
टिकरी गांव की मंदिर कमेटी ने विधायक के समक्ष सराय भवन के निर्माण की मांग रखी। इस पर विधायक मोहनलाल ब्राक्टा ने विधायक निधि से तीन लाख रुपये की टोकन राशि देने की घोषणा की। सराय भवन बनने से गांव में धार्मिक आयोजनों और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के दौरान आने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विधायक ने टिकरी गांव के लिंक रोड को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने सड़क का जल्द उद्घाटन किए जाने की बात कही। संपर्क सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। सराय भवन के लिए राशि देने की घोषणा और लिंक रोड के जल्द उद्घाटन की बात से ग्रामीणों को विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।