फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   missing student deadbody found in satluj

नदी में बहे छात्र का 11 दिन बाद शव बरामद

Tue, 22 Mar 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर-9 खनेरी के समीप नदी में बहे दो छात्रों में से एक का शव बरामद हो गया है। छात्र का शव रामपुर पीजी कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल के साथ सतलुज नदी से मिला है। जबकि दूसरे छात्र का अभी भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 10 मार्च वीरवार को खनेरी के नजदीक सतलुज नदी में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्र अंशुल मंजटू निवासी गांव थेडा बाल्टीधार, तकलेच और मानव शर्मा निवासी गांव हरी कुफरी, डाकघर पांगणा, जिला मंडी खेलते-खेलते पानी के बहाव में बह गए थे। इसके बाद दोनों की तलाश में कई दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसमें एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन और दोनों छात्रों के परिजनों ने सतलुज नदी में कई दिनों तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम ने तीन दिन तक दोनों छात्रों को नदी के गहरे स्थानों पर तलाशा था, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई। वहीं सोमवार शाम करीब 7 बजे पुलिस थाना रामपुर को सूचना मिली कि नदी में किसी बच्चे का शव है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जसवंत पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और सतलुज नदी में बह रहे मंडी के मानव शर्मा के शव को अपने कब्जे में लिया। शव को घटनास्थल से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस और परिजन दूसरे लापता छात्र की सतलुज के किनारे तलाश कर रहे हैं। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि सोमवार शाम को सतलुज नदी में मानव शर्मा का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। दूसरे लापता छात्र की तलाश में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed