{"_id":"5e120da38ebc3e87ad58b1dc","slug":"mining-rampur-hp-news-sml3200324171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्बर नदी के तट पर महेंदली में प्रशासन की छापेमारी कई ट्रक रेत सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्बर नदी के तट पर महेंदली में प्रशासन की छापेमारी कई ट्रक रेत सीज
विज्ञापन
रोहडू। पब्बर नदी के तट पर महेंदली में एसडीएम ने टीम के साथ खनन माफिया पर छापामारी की है। छापामारी के दौरान नदी के किनारे जमा कई ट्रक रेत पकड़ा है। पकड़े गए रेत को प्रशासन ने मौके पर ही सीज किया है। वहीं, प्रशासन की लगातार कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। पटसारी के बाद अब महेंदली में पब्बर नटी के तट को खनन माफिया ने पूरी तरह खोद डाला है। पब्बर नदी के तट पर लगातार निगरानी के बाद कई दिनों से खनन माफिया रात के समय सक्रिय है।
एसडीएम रोहडू को सूचना मिली थी कि महेंदली में अदानी एग्री सीए स्टोर के साथ खनन माफिया ने कई ट्रक रेत रात के समय नदी से उठाकर जमा कर दी है। सूचना के बाद प्रशासन की ओर से शनिवार शाम मौके पर छापामारी की गई। इस दौरान मौके पर कई ट्रक रेत खाली भूमि पर जमा मिले हैं। छापामारी की भनक लगने पर पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। एसडीएम ने पुलिस और खनन विभाग के निरीक्षक के बाद रेत को सीज कर दिया है। बीस दिसंबर को भी कार्रवाई में एसडीएम ने पब्बर नदी के तट पर करीब एक हजार मीट्रिक टन रेत पटसारी में पकड़ा है। वहां पर करीब डेढ़ किलोमीटर नदी तट को माफिया ने पूरी तरह से खोद दिया था।
एसडीएम बीआर शर्मा ने कहा आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। सीज किए गए रेत को नीलाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन में सक्रिय लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा लोगों की ओर सूचना मिली है कि महेंदली में लगातार खनन चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर छापामारी में कई ट्रक जमा की गई रेत तट के साथ मिली है।