फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Message on de-addiction conveyed to the youth.

Rampur Bushahar News: युवाओं को नशामुक्ति का दिया संदेश

Sat, 10 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Message on de-addiction conveyed to the youth.
प्रगतिनगर इंजीनियरिंग संस्थान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत : डीपीआ
प्रगतिनगर इंजीनियरिंग संस्थान में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगतिनगर में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसका मेरा युवा भारत शिमला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेरा युवा भारत पोर्टल की जानकारी देने के साथ हुई। इसके बाद ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ विषय पर जागरूक किया गया और प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

माय भारत से जुड़े विपिन कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन, करियर मार्गदर्शन और नशामुक्त भारत अभियान की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को उचित मार्गदर्शन के साथ करियर का चयन करने, नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी निभाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां समझने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माय भारत की कोटखाई युवा स्वयंसेविका अंजलि ने सॉफ्ट स्किल विकास और युवा क्लबों के गठन की जानकारी दी। उन्होंने प्रभावी संवाद, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सामुदायिक विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed