फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting

मूलभूत सुविधाओं को तुरंत बहाल करे विभाग : सीपीएम

Sun, 12 Jan 2020 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सीपीएम ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से बर्फबारी के कारण बिगड़ी व्यवस्था में जल्द सुधार करने की मांग की है। विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को सीपीएम नेता और कार्यकर्ता संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन

सीपीएम रामपुर की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में रामपुर, नारकंडा, ननखड़ी और निरमंड खंड में बर्फबारी के कई दिन बाद भी अस्त-व्यस्त बनी स्थिति को लेकर चिंता जताई गई। सीपीएम रामपुर इकाई सचिव देवकी नंद ने बताया कि शिमला जिले के कोटगढ़, कुमारसैन, नारकंडा, रामपुर के 15/20, 12/20 मुनीश, काशापाट, 6/20 और कंछीण घोड़ी, समूची ननखड़ी तहसील, कुल्लू जिले के अरसू, डीम, कोट, चायल और सराहन क्षेत्र बर्फबारी के बाद अस्त-व्यस्त पड़े हैं। 4 दिन बीतने के बाद भी यातायात, बिजली और पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। समस्याओं को दूर करने में प्रशासन और संबंधित विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं। देवकी नंद ने बताया कि 13 जनवरी को इन समस्याओं को लेकर लोक निर्माण विभाग, आईपीएच और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से मिलकर जल्द समाधान की मांग उठाई जाएगी। मौसम विभाग ने फिर से बर्फबारी को लेकर चेताया है, लेकिन पूर्व में पड़ी बर्फ से ही प्रशासन और विभाग निपट नहीं पाए हैं। अधिकतर मार्गों के बाधित होने से यातायात व्यवस्था ठप पड़ी है, बिजली गुल है और पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई है। सीपीएम ने मांग की है कि सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को तुरंत बहाल किया जाए। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो सीपीएम उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। इस मौके पर बिहारी सेवगी, कुलदीप, प्रेम चौहान, दयाल सिंह, दिनेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed