{"_id":"667d5e30522cd8101d07553c","slug":"meeting-in-dattanagar-210-mw-luhri-hydroelectric-project-under-construction-on-sutlej-river-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-117994-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर की तर्ज पर निरमंड और कुमारसैन के प्रभावितों को मिले मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर की तर्ज पर निरमंड और कुमारसैन के प्रभावितों को मिले मुआवजा
विज्ञापन
दत्तनगर में लूहरी परियोजना प्रभावितों की विभिन्न मांगों को लेकर बनाई रणनीति। संवाद
मांगों लेकर मुख्यमंत्री और उपायुक्त शिमला, कुल्लू से मिलेगी किसान सभा, दत्तनगर में बैठक कर परियोजना प्रभावितों ने बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सतलुज नदी पर निर्माणाधीन 210 मेगावाट लूहरी जल विद्युत परियोजना से कुमारसैन और निरमंड उपमंडल के प्रभावितों को रामपुर की तर्ज पर मुआवजा और अन्य लाभ दिए जाने चाहिए। किसान सभा परियोजना प्रभावितों से हुए समझौते की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, उपायुक्त शिमला और उपायुक्त कुल्लू से मिलेगी। हिमाचल किसान सभा लूहरी जल विद्युत परियोजना कमेटी की बैठक दत्तनगर में संपन्न हुई। बैठक में परियोजना प्रभावितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई और भविष्य की योजना बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा राज्य केंद्र के सदस्य राकेश सिंघा, किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद, जिलाध्यक्ष प्रेम चौहान, लूहरी प्रोजेक्ट किसान सभा अध्यक्षा कृष्णा ने कहा कि 9 मई 2024 को जो समझौता हुआ था, उस समझौते के अनुसार कुछ कार्य प्रशासन की ओर से किए गए हैं। प्रदूषण का मुआवजा, जो करीब 94 लाख रुपये बनता था, प्रभावितों को दे दिया गया है। यह राशि 70 परिवारों को दी गई। उन्होंने कहा कि रामपुर, निरमंड और कुमारसैन उपमंडल में दरारों की नाप-नपाई का कार्य अभी चल रहा है, जिसे तुरंत पूरा कर नुकसान का मुआवजा दिया जाए। परियोजना प्रभावित कुमारसैन और निरमंड उपमंडल के प्रभावितों में प्रदूषण के मुआवजे को लेकर मतभेद है, क्योंकि जो नाप-नपाई हो रही है, वो तीनों जगह अलग-अलग तरीके से हो रही है। किसान सभा ने मांग की है कि रामपुर की तर्ज पर ही उक्त दोनों उपमंडलों के प्रभावित क्षेत्रों में नाप-नपाई की जाए। इसके अलावा बैठक में 900 मीटर के दायरे को बढ़ाने, रोजगार, पानी, शनाह पुल के जल्द निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान निर्णय लिया कि किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल पांच जुलाई को उपायुक्त शिमला, आठ को उपायुक्त कुल्लू और 15 जुलाई के बाद मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस मौके पर काकू कश्यप, हरदयाल कपूर, ओपी चौहान, जन्मेष, सतपाल, दलीप गुप्ता, देवेंद्र, सेवा राम, विनोद, चंपा रोच, राज रोच, संदीप, प्रदीप, गुलाब, दाता राम जिष्टू सहित अन्य मौजूद रहे।