Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mahakumbh of Sports in Dansa from

Rampur Bushahar News: डंसा में खेलों का महाकुंभ 9 से, वॉलीबॉल कबड्डी प्रतियोगिता के साथ होगा मैराथन

Mon, 02 Nov 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
. वॉलीबॉल विजेता को 31 हजार और कबड्डी विजेता को मिलेगी 20 हजार इनामी राशि
विज्ञापन

. हिम अटल सेवा समिति रामपुर करवा रही खेल महोत्सव, तैयारियों में जुटी समिति
संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। डंसा में हिम अटल सेवा समिति रामपुर की ओर से 9 से 11 नवंबर तक खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। साथ ही पुरुषों की हाफ मैराथन और महिलाओं की मिनी मैराथन करवाई जाएगी। समिति ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 7 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर अध्यक्ष देशराज हुड्डन की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें रूपरेखा तैयार की गई। खेल महोत्सव के तहत पंचायत स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी। विजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं, ओपन ब्लॉक स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को 20 हजार और उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं, पुरुषों की हाफ मैराथन में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 7 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 5 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 3 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। चौथे से सातवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को प्रशंसा पुरस्कार मिलेगा। महिलाओं की मिनी मैराथन में प्रथम पुरस्कार 5 हजार, द्वितीय 3 हजार और तृतीय पुरस्कार 2 हजार रुपये रखा गया है। इसमें भी चौथे से सातवें स्थान तक रहने वाली प्रतिभागियों को प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि खेल महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article