{"_id":"6af9a2040623ff35ae04c90b","slug":"students-enthralled-the-audience-with-ghazals-poetry-recitation-and-group-singing-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-174938-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गजल, कविता पाठ और समूहगान से विद्यार्थियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गजल, कविता पाठ और समूहगान से विद्यार्थियों ने बांधा समां
विज्ञापन
कुमारसैन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
. केंद्रीय छात्र संघ ने आयोजित किया ‘नवोदय-एक नई शुरुआत’ सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में केंद्रीय छात्र संघ की ओर से ‘नवोदय-एक नई शुरुआत’ शीर्षक से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. भूषण आजाद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गजल, कविता पाठ, समूह गान और सांस्कृतिक मॉडलिंग सहित कई रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने साहित्य, संगीत और कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और परंपराओं की झलक पेश की। उनकी शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों की ओर से तैयार किया गया माता शिकारी मंदिर का मॉडल रहा। विद्यार्थियों ने मॉडल के माध्यम से मंदिर की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाया। साथ ही मंदिर से जुड़ी मान्यताओं और इतिहास की जानकारी भी साझा की। इस प्रस्तुति के जरिये विद्यार्थियों ने हिमाचल की समृद्ध धार्मिक विरासत और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. भूषण आजाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और प्रतिभा निखारने का भी महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्षा काजल, उपाध्यक्षा सृष्टि, सचिव आरुषी और संयुक्त सचिव नयन सहित संघ के अन्य सदस्यों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. डिम्पल ठाकुर, प्रोलीना शर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।