फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mad Boys Kamalau defeats Natalie Nag as Cricket Cup winner

Rampur Bushahar News: मैड बॉयज कमलाऊ बना नातली नाग क्रिकेट कप का विजेता

Fri, 09 Feb 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
हर्ष कायथ के सिर सजा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब
विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष आनी योगेश ने विजेता टीम को एक लाख की राशि से नवाजा

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। यूथ स्पोटर्स एंड कल्चरल क्लब बाहवा के सौजन्य से आयोजित नातली नाग क्रिकेट कप का खिताब मैड बॉयज कमलाऊ के नाम रहा। स्पर्धा में 64 टीमों ने दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला मैड बॉयज कमलाऊ और नाग इलेवन तुनन के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कमलाऊ ने 108 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम के समक्ष रखा, जिसमें अर्जुन ने 30 रन, शुभम ने 25 और हर्ष ने 20 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी नाग इलेवन तुनन की टीम 70 रन पर ढेर हो गई और कमलाऊ ने शानदार जीत हासिल कर क्रिकेट प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमाया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को एक लाख नगद एवं ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 50 हजार एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर हर्ष कायथ को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। वहीं नीलम को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, संजू को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और विकास को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का ईनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समापन अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आनी योगेश भार्गव बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए क्लब के सभी सदस्यों को बधाई दी और क्लब को 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष जीतू चौहान, सुरजीत ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, भूपेंद्र, दुर्गा, गुलाब, बंटी ठाकुर, सोनू और लोकेंद्र सहित कई अन्य मौजूद रहे।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed