फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Loss of Rs 10.65 crore to three drinking water schemes due to flood

Rampur Bushahar News: बाढ़ से तीन पेयजल योजनाओं को 10.65 करोड़ का नुकसान

Mon, 26 Aug 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Loss of Rs 10.65 crore to three drinking water schemes due to flood
समेज त्रासदी में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना का मिटा नामो निशान
वैकल्पिक व्यवस्था कर जल शक्ति विभाग कर रहा पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन


समेज, कुर्पण खड्ड और गानवी खड्ड में बाढ़ से पेयजल योजनाओं का मिटा नामोनिशान

रामपुर शहर को कुश्वा और पशाडा खड्ड से मिल रहा पानी

सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। श्रीखंड महादेव में बादल फटने से रामपुर और निरमंड उपमंडल में आई बाढ़ से भारी तबाही हुई थी। इस बाढ़ की चपेट में आने से जल शक्ति विभाग रामपुर की तीन पेयजल योजनाओं का नामोनिशान मिट गया था। इन योजनाओं से रामपुर और ननखड़ी तहसील के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। हालांकि, विभाग हजारों ग्रामीणों को वैकल्पिक व्यवस्था कर पेयजल आपूर्ति कर रहा है।
गौर हो कि 31 जुलाई की रात को कुर्पण खड्ड, समेज खड्ड और गानवी खड्ड में बाढ़ आने से भारी तबाही हुई थी। बाढ़ की चपेट आने से जल शक्ति विभाग रामपुर की समेज खड्ड से रामपुर, कुर्पण खड्ड से ननखड़ी और गानवी पंचायत के लिए बनी पेयजल योजनाएं पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इन सभी पेयजल योजनाओं का मौके पर से नामोनिशान मिट गया है। नगर परिषद रामपुर के लिए समेज खड्ड से करोड़ों की पेयजल योजना बनी है। बाढ़ में इस योजना के हेडवेयर, कलेक्शन चेंबर और पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके अलावा ननखड़ी तहसील के हजारों लोगों को पेयजल मुहैया करवा रही कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना भी बाढ़ की चपेट में आने से तबाह हो गई है। गानवी खड्ड में बाढ़ से मची तबाही की चपेट स्थानीय क्षेत्रों के लिए बनी पेयजल योजना ध्वस्त हो गई है। इन सभी योजनाओं को करीब 10.65 करोड़ रुपये की क्षति पहुंची है। जल शक्ति विभाग इन पेयजल योजनाओं को बहाल करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

विभाग ने एस्टीमेट तैयार कर दिया
रामपुर शहर के हजारों लोगों को विकल्प के तौर पर कुश्वा खड्ड और पशाडा खड्ड से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। ननखड़ी और गानवी क्षेत्र में आसपास के पेयजल स्रोतों से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। बाढ़ के कारण जितना नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई में अभी वक्त लगेगा। बहरहाल, जल शक्ति विभाग लोगों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति कर रहा है। वहीं, नुकसान की भरपाई के लिए विभाग ने एस्टीमेट तैयार कर दिए हैं। बजट का प्रावधान होते ही विभाग पेयजल योजनाओं का फिर से निर्माण शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल योजनाओं को फिर से तैयार किया जाएगा

बाढ़ के कारण विभाग की तीन पेयजल योजनाओं को करीब 10.65 करोड़ की क्षति पहुंची है। विभाग वैकल्पिक व्यवस्था कर लोगों को पेयजल आपूर्ति कर रहा है। क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजनाओं को फिर से तैयार किया जाएगा। - आरएस नेगी, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग रामपुर

समेज त्रासदी में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना का मिटा नामो निशान

समेज त्रासदी में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना का मिटा नामो निशान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article