फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   leopard in villageleopard in village

Rampur Bushahar News: दत्तनगर में दिनदहाड़े आ धमका तेंदुआ, खौफ के साए में ग्रामीण

Fri, 22 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए की धरपकड़ के लिए वन विभाग ने टीम ने लगाया पिंजरा
विज्ञापन


संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के नेशनल हाईवे पांच से सटी दत्तनगर पंचायत में दिनदहाड़े तेंदुआ आ धमका। हालांकि तेंदुए ने किसी को अपना शिकार नहीं बनाया, लेकिन दोपहर में ही तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में खौफ है। तेंदुए की धरपकड़ के लिए प्रशासन ने निगरानी समिति का गठन किया है। समिति संवेदनशील स्थानों पर गश्त करने के साथ स्थानीय लोगों को जागरूक कर रही है।

गौर रहे कि वीरवार दोपहर के समय तेंदुआ दत्तनगर पंचायत के आवासीय क्षेत्र में आ पहुंचा। स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ दिन के समय एसजेवीएनएल डीएवी स्कूल दत्तनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में घूमता रहा। ऐसे में लोगोंं में तेंदुए के रिहायशी इलाके में पहुंचने से भय का माहौल हैं। जिस जगह तेंदुए की आवाजाही देखी गई है, वह स्थान डीएवी स्कूल दत्तनगर के आसपास है। वन विभाग को दोपहर दो बजे इसकी सूचना मिली और वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा और तेंदुए की तलाश में जुट गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तेंदुआ दत्तनगर में घूमने के बाद निरसू क्षेत्र की ओर भाग गया। प्रशासन ने बीओ नोगली विपिन कुमार की अगुवाई में वन रक्षक उदय कुमार, तारा चंद, नीरज कुमार, वन मित्र राहुल कश्यप और विकास की टीम गठित की है। टीम को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त करने, लोगों को सतर्कता बरतने के बारे जागरूक करने, तेंदुए की किसी भी असामान्य गतिविधि की तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना देने, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की व्यवस्था करने और आवश्यकता पड़ने पर आरएचईपी दत्तनगर के अधिकारियों की सहायता लेने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त त्वरित बचाव दल (रेपिड रेस्क्यू टीम) रामपुर भी किसी भी प्रकार के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैयार रहेगा।
विज्ञापन


एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि दत्तनगर में तेंदुआ दिखने की सूचना मिलते पर वन विभाग को समिति गठित कर मौके का जायजा लेने को कहा गया है। पिंजरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग नोगली के बीओ विपिन कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया दिया गया है। वन विभाग की टीम समूचे क्षेत्र में तेंदुए की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed