{"_id":"692990d8a53c7b8d4f0a2b87","slug":"lavi-fair-notices-served-to-traders-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-148984-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवी मेला : व्यापारियों को थमाए नोटिस, कल हटानीं होंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवी मेला : व्यापारियों को थमाए नोटिस, कल हटानीं होंगी दुकानें
विज्ञापन
प्लॉट आवंटन कमेटी ने मेला मैदान और एनएच पर सजी दुकानों को हटाने के जारी किए फरमान
मेले में सजी दुकानों के 30 नवंबर को काट दिए जाएंगे बिजली, पानी के कनेक्शन
250 कारोबारियों को कमेटी ने थमाए नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में सजी दुकानों को 30 नवंबर तक हटाने के मेला समिति ने फरमान जारी किए हैं। इसे लेकर मेले की प्लॉट आवंटन कमेटी ने मेले में आए व्यापारियों को प्लॉट खाली करवाने के नोटिस थमाए हैं। मेला मैदान और एनएच के किनारे मेले के बाजार की दुकानें सजाईं गई हैं। कमेटी ने अभी तक करीब 250 व्यापारियों को नोटिस दिए गए हैं। मेला समिति ने स्पष्ट किया है कि 30 नवंबर को मैदान और एनएच पर लगे बिजली-कनेक्शन काट दिए जाएंगे। रामपुर में 11 नवंबर से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आधिकारिक रूप से 14 नवंबर तक मनाया जाता है। बीते साल यह मेला जनवरी तक चला था। इसे लेकर शहर के व्यापारियों ने खासा रोष जताया है। सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने प्रशासन को चेताया है कि यदि मेला तय समय में समाप्त नहीं होता है, तो शहर के व्यापारी एनएच पर चक्का जाम करेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए लवी मेला समिति ने मेले में आए व्यापारियों को 30 नवंबर तक अपना व्यापार समेटने को कहा है। इस अवधि के बाद व्यापारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशासन नगर परिषद के साथ मिलकर मेले में सजे प्लॉटों को हटाएगा। प्रशासन का कहना है कि अतिरिक्त समय तक लवी मेला सजने से स्थानीय व्यापारियों के कारोबार को क्षति पहुंचती है। शहर में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चे और उपमंडल मुख्यालय आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी को लेकर प्लॉट आवंटन कमेटी ने मेले में आए व्यापारियों को 30 नवंबर तक प्लॉट खाली करवाने के बारे में नोटिस थमाए हैं। मेला मैदान में करीब 200 और एनएच-पांच पर करीब 50 व्यापारियों को नोटिस दिए जा चुके हैं। शुक्रवार को लोक अदालत के चलते राजस्व विभाग की टीम नोटिस नहीं थमा पाई। अब आने वाले रविवार को नोटिस थमाए जाएंगे।
लवी मेला मैदान और एनएच-5 पर करीब 250 व्यापारियों को नोटिस थमा दिए गए हैं। अब रविवार को व्यापारियों को नोटिस थमाए जाएंगे।-- उमेश शर्मा,
तहसीलदार एवं अध्यक्ष प्लॉट आवंटन कमेटी
लवी मेले के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया 3 से 10 नवंबर तक चली थी। व्यापारियों को इस अवधि के भीतर अपना कारोबार सजाना था। मेला मैदान और एनएच पर 30 नवंबर को बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। यदि कोई व्यापारी इस फैसले को नहीं मानता है, तो प्रशासन नगर परिषद के साथ मिलकर उनका सामान जब्त करेगा।-- हर्ष अमरेंद्र सिंह, एसडीएम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में सजी दुकानों के 30 नवंबर को काट दिए जाएंगे बिजली, पानी के कनेक्शन
250 कारोबारियों को कमेटी ने थमाए नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में सजी दुकानों को 30 नवंबर तक हटाने के मेला समिति ने फरमान जारी किए हैं। इसे लेकर मेले की प्लॉट आवंटन कमेटी ने मेले में आए व्यापारियों को प्लॉट खाली करवाने के नोटिस थमाए हैं। मेला मैदान और एनएच के किनारे मेले के बाजार की दुकानें सजाईं गई हैं। कमेटी ने अभी तक करीब 250 व्यापारियों को नोटिस दिए गए हैं। मेला समिति ने स्पष्ट किया है कि 30 नवंबर को मैदान और एनएच पर लगे बिजली-कनेक्शन काट दिए जाएंगे। रामपुर में 11 नवंबर से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आधिकारिक रूप से 14 नवंबर तक मनाया जाता है। बीते साल यह मेला जनवरी तक चला था। इसे लेकर शहर के व्यापारियों ने खासा रोष जताया है। सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने प्रशासन को चेताया है कि यदि मेला तय समय में समाप्त नहीं होता है, तो शहर के व्यापारी एनएच पर चक्का जाम करेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए लवी मेला समिति ने मेले में आए व्यापारियों को 30 नवंबर तक अपना व्यापार समेटने को कहा है। इस अवधि के बाद व्यापारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशासन नगर परिषद के साथ मिलकर मेले में सजे प्लॉटों को हटाएगा। प्रशासन का कहना है कि अतिरिक्त समय तक लवी मेला सजने से स्थानीय व्यापारियों के कारोबार को क्षति पहुंचती है। शहर में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चे और उपमंडल मुख्यालय आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी को लेकर प्लॉट आवंटन कमेटी ने मेले में आए व्यापारियों को 30 नवंबर तक प्लॉट खाली करवाने के बारे में नोटिस थमाए हैं। मेला मैदान में करीब 200 और एनएच-पांच पर करीब 50 व्यापारियों को नोटिस दिए जा चुके हैं। शुक्रवार को लोक अदालत के चलते राजस्व विभाग की टीम नोटिस नहीं थमा पाई। अब आने वाले रविवार को नोटिस थमाए जाएंगे।
लवी मेला मैदान और एनएच-5 पर करीब 250 व्यापारियों को नोटिस थमा दिए गए हैं। अब रविवार को व्यापारियों को नोटिस थमाए जाएंगे।
विज्ञापन
तहसीलदार एवं अध्यक्ष प्लॉट आवंटन कमेटी
लवी मेले के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया 3 से 10 नवंबर तक चली थी। व्यापारियों को इस अवधि के भीतर अपना कारोबार सजाना था। मेला मैदान और एनएच पर 30 नवंबर को बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। यदि कोई व्यापारी इस फैसले को नहीं मानता है, तो प्रशासन नगर परिषद के साथ मिलकर उनका सामान जब्त करेगा।
विज्ञापन