फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   lampi deseas

ठियोग में लंपी रोग की चपेट में आए 646 मवेशी

Mon, 26 Sep 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग में लंपी रोग की चपेट में करीब 646 पशु आए हैं। पशु चिकित्सक डॉ. हितेंद्र ग्रैक ने बताया कि 9,100 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। ठियोग में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में पशुपालकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

डॉ. हितेंद्र ने बताया कि लंपी रोग के लक्षण दिखने पर अन्य स्वस्थ पशुओं से अलग कर देना चाहिए। नजदीकी पशु अस्पताल में इसकी जानकारी दें। उन्होंने बताया कि लंपी रोग पशुओं में ही फैलता है। इसके फैलने का बड़ा कारण गोशाला में मक्खी, मच्छर होना है। उन्होंने बताया कि एक मक्खी 50 किलोमीटर दूर तक इस वायरस को पहुंचा सकती है। लंपी रोग केवल गोवंश और भैंसों को प्रभावित करता है, मनुष्य पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। यह वायरस गर्मी और बरसात में अधिक फैलता है। पशुओं को भूख न लगना, तेज बुखार आना, आंख-नाक से लगातार पानी आना इसके लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed