फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kumharla villagers waiting for road since twenty year

बीस सालों से सड़क का इंतजार कर रहे नेरवा कुमाहरला गांव के बाशिंदे

Wed, 20 Oct 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। ग्राम पंचायत धनत के कुमाहरला गांव के पच्चास परिवार सड़क सुविधा के अभाव में मुश्किलें झेलने को मजबूर है। क्षेत्र के लोग पिछले बीस सालों से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे हैं। मगर सरकारी अनदेखी के चलते कुमारहला के लिए प्रस्तावित एंबुलेंस मार्ग का सर्वे का कार्य भी आज तक पूरा नहीं हो पाया है। इस वजह से ग्रामीणों में सरकार के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने अपनी आर्थिकी बढ़ाने के लिए सेब के बागीचे भी लगाए हैं और कई परिवार टमाटर और अन्य नकदी फसलें उगाते हैं। मगर गांव तक सड़क सुविधा नहीं होने के कारण इन लोगों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में किसान फसलों कई किमी पीठ या खच्चरों पर लादकर संपर्क मार्ग तक पहुंचाते हैं। इसके बाद फसलों को मंडियों के लिए भेजा जाता है। सड़क नहीं होने से ढुलाई के लिए किसानों को बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। कई बार तो फसल के उचित दाम नहीं मिलने से उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव के पच्चास परिवारों के बच्चों के लिए यहां प्राथमिक स्कूल के अलावा कोई भी सरकारी सुविधा नहीं है। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। किसी के बीमार होने पर उसे चार किमी पालकी पर उठाकर या पैदल कांदल कांदल संपर्क मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है। यहां से ग्यारह किलोमीटर सफर के बाद मरीजों को नेरवा पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों को घरों तक पंहुचने के लिए सगरौठी-कांदल संपर्क मार्ग से चार किलोमीटर खड़ी पगडंडी से कठिन सफर करना पड़ता है। ग्राम पंचायत धनत की प्रधान डॉ. निशा, उपप्रधान श्याम सिंह, पूर्व उपप्रधान, सेवानिवृत्त सैनिक जोगी राम चौहान, कुमाहरला निवासी जयलाल, मुनीश, वीर सिंह, परमानंद ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की कि कुमाहरला के लिए बनने वाले एंबुलेंस मार्ग के सर्वे का कार्य जल्द पूरा कर शीघ्र सड़क का निर्माण किया जाए और गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए गांव में एक डिस्पेंसरी भी खोली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed