फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kumarsain will get the gift of a new hospital building in the new year.Kumarsain will get the gift of a new hospital building in the new year.

Rampur Bushahar News: कुमारसैन को नववर्ष में मिलेगा नए अस्पताल भवन का तोहफा

Fri, 27 Dec 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kumarsain will get the gift of a new hospital building in the new year.Kumarsain will get the gift of a new hospital building in the new year.
कुमारसैन को नववर्ष में मिलेगा नए अस्पताल भवन का तोहफा
विकास की खबर : नया भवन मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार
विज्ञापन

9.5 करोड़ की लागत से भवन में 50 बिस्तरों सहित मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
हितेंद्र शर्मा

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शिमला जिला के कुमारसैन उपमंडल मुख्यालय में 9.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नागरिक अस्पताल भवन का शुभारंभ नववर्ष में किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं और करीब 50 बिस्तरों की क्षमता वाला यह अस्पताल उपमंडल के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा। गौर हो कि कुमारसैन और आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की जा रही थी। इस नई इमारत के निर्माण के बाद लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। वर्तमान में कई लोगों को मामूली और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए शिमला और रामपुर के अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह अस्पताल विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होगा, जिससे क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। यह नया अस्पताल भवन लगभग 50 बिस्तरों की क्षमता के साथ मरीजों को भर्ती करने में सुविधा प्रदान करेगा। इसमें अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए जाएंगे, जो गंभीर रोगों के इलाज में सहायक होंगे। आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तुरंत इलाज की सुविधा सुनिश्चित करेंगी, जबकि प्रसूति सेवाओं और शिशु देखभाल के लिए विशेष प्रबंध रहेंगे। लिफ्ट और व्हीलचेयर जैसी सुविधाओं के साथ यह भवन दिव्यांग व्यक्तियों के लिए भी पूरी तरह सुलभ है।


अस्पताल भवन में सभी जरूरी सुविधाएं बिजली, पानी और लिफ्ट को जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया गया है। साथ ही अस्पताल भवन का परीक्षण और निरीक्षण कार्य भी अंतिम चरण में है। नववर्ष में इस भवन को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। - डॉ. नरेश कुमार, स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी कुमारसैन
विज्ञापन


शिमला और रामपुर जाने से मरीजों को मिलेगी निजात

कुमारसैन और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब पहले की भांति रामपुर और शिमला के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। क्षेत्र के लोगों ने सरकार और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की है। यह अस्पताल क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए वरदान साबित होगा। पहले छोटी-मोटी बीमारियों के लिए भी कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब लोगों को घरद्वार पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए इसके समय पर निर्माण और शुभारंभ को सुनिश्चित किया। इस अस्पताल का शुभारंभ क्षेत्रीय विकास और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। -कुलदीप सिंह राठौर, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article