फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Khelo India Centre in Rampur, Shimla, Boxing Coach Rampur

Rampur Bushahar News: कोच तो मिल गया, खेलो इंडिया सेंटर के खुलने का इंतजार

Sun, 16 Mar 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Khelo India Centre in Rampur, Shimla, Boxing Coach Rampur
पदम छात्र स्कूल रामपुर के इस भवन में खुलेगा खेलो इंडिया सेंटर। संवाद
दो जगह सेंटरों के लिए 14 लाख रुपये मिला बजट, सात लाख से रामपुर में खुलना है
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण से वर्ष 2024 में मिली थी मंजूरी

सेंटर में 30 छात्र-छात्राओं को सिखाए जाएंगे बॉक्सिंग के गुर

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। आखिर आठ माह के लंबे इंतजार के बाद रामपुर के खेलो इंडिया सेंटर में बॉक्सिंग कोच की तैनाती हो गई है। हालांकि, बॉक्सिंग प्रशिक्षण की मूलभूत सुविधाओं और खेल सामग्री की अभी भी दरकार है। वहीं, भारतीय खेल प्राधिकरण से सेंटर को खोलने के लिए आठ माह पूर्व धनराशि जारी हो चुकी है, लेकिन अभी तक सेंटर नहीं खुल पाया है। ऐसे में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं को अभी सेंटर खुलने के लिए और इंतजार करना होगा।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने 8 जुलाई, 2024 को जिला हमीरपुर और शिमला जिले के रामपुर बुशहर में दो खेलो इंडिया सेंटर खोलने के लिए 14 लाख रुपये की राशि जारी की थी। इस राशि से रामपुर में बॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र और हमीरपुर में शूटिंग प्रशिक्षण केंद्र खुलना था, लेकिन आठ माह बाद भी रामपुर के पद्म छात्र स्कूल में प्रस्तावित खेलो इंडिया सेंटर नहीं खुल पाया है। सात लाख रुपये के बजट के बावजूद बॉक्सिंग के प्रशिक्षुओं को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। क्षेत्र के बॉक्सर और खिलाड़ी इस सेंटर को खोलने की लंबे समय से आस लगाए हुए हैं। इस सेंटर में 15 छात्रा और 15 छात्र खिलाड़ियों को निशुल्क बॉक्सिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर होगा और चयनित खिलाड़ियों को बॉक्सिंग कोच सुभद्रा देवी बॉक्सिंग की बारीकियां सिखाएंगी। सुभद्रा बीते चार वर्षों से रामपुर में स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों को बॉक्सिंग सिखा रही हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश खेल प्राधिकरण ने कोच सुभद्रा देवी की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इससे बॉक्सिंग सीखने वाले युवाओं को अब जल्द रामपुर के सेंटर खुलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन



विभाग से खेलो इंडिया सेंटर खोलने के लिए राशि जारी नहीं हुई है। जैसे ही यह राशि जारी होगी रामपुर के पद्म छात्र स्कूल में प्रस्तावित सेंटर खोल दिया जाएगा। - राकेश धौहटा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article