Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kaul Singh hears PM's thoughts with BJP workers in Dofda

Rampur Bushahar News: दोफदा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कौल सिंह ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Sun, 29 Nov 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kaul Singh hears PM's thoughts with BJP workers in Dofda
दोफदा में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : पार्
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दोफदा में भाजपा नेता कौल सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 140वें संस्करण को सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उसमें साझा किए गए विचारों एवं प्रेरक प्रसंगों पर चर्चा की। भाजपा नेता कौल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हमेशा उत्साहवर्धक, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी रहता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों, नवाचारों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों के प्रयासों को देशवासियों के साथ साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ लोगों को राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article