फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kashapat School, shortage of teachers, Rampur Bushahr, Shimla

Rampur Bushahar News: काशापाट स्कूल में न अंग्रेजी न इतिहास और न ही राजनीतिक विज्ञान के अध्यापक, कैसे संवरेगा बच्चों का भविष्य

Mon, 07 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kashapat School, shortage of teachers, Rampur Bushahr, Shimla
रामपुर उपमंडल के अंर्तगत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कल काशापाट
अंग्रेजी प्रवक्ता का पद मार्च 2021, इतिहास विषय का पद जुलाई 2023, राजनीतिक विज्ञान
विज्ञापन

शिक्षकों के अभाव के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित, सरकार और शिक्षा विभाग नहीं ले रहा सुध
जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने सरकार से रिक्त पदों को भरने की उठाई मांग


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार के ग्रामीण इलाकों में बेहतर शिक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ग्रामीण स्कूलों में बिना शिक्षकों के कैसे छात्रों का भविष्य संवरेगा, इसकी चिंता अभिभावकों को सता रही है। ऐसा ही हाल रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत काशापाट स्कूल का है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काशापाट में कई वर्षों से अहम विषयों के शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। इस कारण स्कूली छात्र और छात्राओं के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काशापाट में अंग्रेजी प्रवक्ता का पद मार्च 2021, इतिहास विषय का पद जुलाई 2023, राजनीतिक विज्ञान का पद वर्ष 2017, एलटी का पद मार्च 2024 और शास्त्री का पद मई 2017 से खाली चल रहा है। वर्षों से रिक्त पदों के कारण स्कूल में छठी से 12वीं कक्षा तक अध्ययनरत 88 विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है। शिक्षकों के पद खाली होने के कारण अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। स्कूल में काशा और पाट के साथ-साथ अन्य गांव के छात्र पढ़ने आते हैं, लेकिन स्कूल में शिक्षकों के कई पद खाली हैं। इस कारण छात्रों की पढ़ाई खासी प्रभावित हो रही है। बीते लंबे समय से शिक्षकों के अभाव के कारण छात्रों के साथ साथ अभिभावकों की चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन


जल्द भरे जाएं रिक्त पद
काशापाट पंचायत प्रधान पुष्पा सनाटू, ईश्वर सनाटू, गोकल राम चौहान, चुडा राम, बुद्धि सिंह गमेटा, राकेश ठाकुर, लायक राम सानी, दुर्गा सिंह ठाकुर, रोशनी ठाकुर और रुकमणि सहित अन्य अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है, ताकि ग्रामीण इलाकों में छात्रों को घरद्वार बेहतर शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टाफ के रिक्त पदों को लेकर समय-समय पर सरकार और शिक्षा विभाग को पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि शीघ्र ही रिक्त पदों को भरा जाएगा। -माया साहनी, प्रधानाचार्य, काशापाट स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed