फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kalpa's Devansh Bisht won bronze medal in Baijnath

Rampur Bushahar News: कल्पा के देवांश बिष्ट ने बैजनाथ में जीता कांस्य पदक

Fri, 28 Jun 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kalpa's Devansh Bisht won bronze medal in Baijnath
किन्नौर जिले के देवांश बिष्ट ने बैजनाथ में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक।
राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता बैजनाथ में हुई आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट खेलकूद प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग का आयोजन जिला कांगड़ा के बैजनाथ में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कल्पा के देवांश बिष्ट ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि ने कांस्य पदक जीतने वाले देवांश बिष्ट को पदक पहना कर और नकद पुरस्कार से नवाजा। वहीं, देवांश बिष्ट ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कोच बृजलाल चौहान को दिया है। उन्होंने कहा कि देवांश बिष्ट ने जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धा, राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कई बार गोल्ड मेडल हासिल किया है। देवांश बिष्ट ने इससे पहले भी राष्ट्रीय खेलकूद स्पर्धा में कांस्य पदक और रजत पदक अपने नाम किया है। देवांश बिष्ट के माता-पिता भी अपने बेटे की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं। देवांश बिष्ट का चयन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चौथी बार देवांश बिष्ट राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगा। देवांश बिष्ट का सपना है कि सीनियर वर्ग में पहुंच कर ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता में खेल कर स्वर्ण पदक हासिल करें। देश, प्रदेश और जिला किन्नौर का नाम रोशन करना चाहते हैं। कहा कि अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए हमें किसी भी खेल में भाग लेना चाहिए। हमें हमेशा नशे से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed