फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jhakri Project sets a new record for highest power generation

Rampur Bushahar News: झाकड़ी परियोजना ने बनाया सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का नया रिकॉर्ड

Mon, 07 Sep 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jhakri Project sets a new record for highest power generation
सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड स्थापित करने के बाद केक काटकर खुशियां मनाते झाकड़ी परियोजना
झाकड़ी परियोजना ने बनाया सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का नया रिकॉर्ड
विज्ञापन

. विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रही परियोजना : राजीव कपूर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
सतलुज जल विद्युत निगम के निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल ने रविवार को एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना में विद्युत उत्पादन की स्थिति की समीक्षा करने के साथ-साथ उत्पादन दक्षता, परिचालन व्यवस्था, अनुरक्षण गतिविधियों एवं सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि झाकड़ी परियोजना ने सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया है। परियोजना में पहुंचने पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने निदेशक राजेश कुमार का पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाज से स्वागत किया। इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। दौरे के दौरान चंदेल ने परियोजना के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया और विद्युत उत्पादन से संबंधित गतिविधियों, संयंत्र के संचालन एवं अनुरक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पावर हाउस, नियंत्रण कक्ष सहित हाइड्रो प्लांट का निरीक्षण कर परियोजना की वर्तमान परिचालन स्थिति एवं उत्पादन व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने निदेशक को परियोजना के विद्युत उत्पादन की वर्तमान स्थिति, मशीनों की उपलब्धता, अनुरक्षण कार्यों और विभिन्न तकनीकी एवं परिचालन पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इस दौरान परियोजना के सुचारु संचालन, उत्पादन क्षमता के प्रभावी उपयोग और आगामी अवधि की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर निदेशक राजेश कुमार चंदेल ने परियोजना के अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों की ओर से सुरक्षित एवं विश्वसनीय विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन एसजेवीएन की एक महत्वपूर्ण परियोजना होने के साथ-साथ देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन के साथ सुरक्षा, दक्षता और उपकरणों की विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रकृति के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए पौधारोपण भी किया। उन्होंने चंभू देवता महाराज मंदिर में दर्शन कर परियोजना की सफलता एवं समृद्धि की मन्नत भी मांगी। अंत में उन्होंने अधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए परियोजना की उत्पादन क्षमता एवं दक्षता को निरंतर बनाए रखने और अनुरक्षण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड स्थापित करने के बाद केक काटकर खुशियां मनाते झाकड़ी परियोजना

सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड स्थापित करने के बाद केक काटकर खुशियां मनाते झाकड़ी परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed