फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Yoga Day celebrated with pomp in Rampur

Rampur Bushahar News: प्रशिक्षुओं और छात्राओं ने योग कर दिया निरोग रहने का संदेश

Fri, 21 Jun 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day celebrated with pomp in Rampur
आयुवैदिक विभाग की ओर से  रामपुर पद पैलेस में आयोजित योगा दिवस पर योग करते अ​धिकारी और कर्मचारी
रामपुर में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रोगों से दूर रहने का एक उपाय है और वह है योग। योग से निरोग रहने का संदेश देते हुए रामपुर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। आयुर्वेदिक विभाग की ओर से रामपुर के राज दरबार परिसर में योग दिवस मनाया गया। इसके अलावा बुशहर बीएड कॉलेज नोगली, सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड कॉलेज और कन्या स्कूल रामपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशिक्षुओं और छात्राओं ने योगा की विभिन्न क्रियाएं कीं। रामपुर के पद्म महल परिसर में आयुर्वेदिक विभाग ने खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस मौके पर योग शिक्षिका रवीना ने मरीजों, कर्मचारियों और लोगों को योग के विभिन्न आसनों से अवगत कराया। इस मौके पर तहसीलदार रामपुर जयचंद, बीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 200 छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों ने हिस्सा लिया। पतंजलि योगपीठ जिला प्रभारी रुक्म राम ने प्रशिक्षुओं को योग के विभिन्न आसन बताए। प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बताया कि आज के तनाव भरे जीवन में योग का बहुत बड़ा महत्व है, जो न केवल हमारे शरीर को बल्कि हमारे मस्तिष्क को भी तरोताजा रखता है। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, हितेंद्र गुप्ता, ई. राजीव शर्मा, राजेंद्र नेगी, राकेश ठाकुर, ममता नेगी, ललित कायथ सहित अन्य मौजूद रहे।


उधर, सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड संस्थान नोगली (बालना) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं, शिक्षक व गैर-शिक्षक वर्ग ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक रिया और अनुज ने योग की क्रियाओं का अभ्यास करवाया और प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को इन क्रियाओं को अपने दिनचर्या में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि उनका स्वास्थ्य सही रहे। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने अपने संदेश में कहां कि योग शरीर, मन और आत्मा का बहुत पुराना अभ्यास है। योग मानव के मन, शरीर, विचारों व कार्यों को नियंत्रित करना सिखाता है। साथ ही मनुष्य व प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। संस्थान की प्रधानाचार्य सीमा भारद्वाज ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को वसुदेव कुटुम्बकम की भारतीय परंपरा को अपने व्यवहार में अपनाने व सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं, पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर में भी योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य प्रशिक्षक ललित भारती ने छात्राओं को योगा के विभिन्न आसन करवाए। उन्होंने इस आसनों से मनुष्य के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, इसके बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के इस तनावपूर्ण वातावरण में किस तरह से मानसिक संतुलन बनाकर और अपनी दिनचर्या को आसान और मनमोहन बनाकर अपने जीवन को सार्थक बनाया जाए, यह योग द्वारा सीखा जा सकता है। प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने योगा दिवस को सफल बनाने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

आयुवैदिक विभाग की ओर से  रामपुर पद पैलेस में आयोजित योगा दिवस पर योग करते अधिकारी और कर्मचारी

आयुवैदिक विभाग की ओर से  रामपुर पद पैलेस में आयोजित योगा दिवस पर योग करते अधिकारी और कर्मचारी

आयुवैदिक विभाग की ओर से  रामपुर पद पैलेस में आयोजित योगा दिवस पर योग करते अधिकारी और कर्मचारी

आयुवैदिक विभाग की ओर से  रामपुर पद पैलेस में आयोजित योगा दिवस पर योग करते अधिकारी और कर्मचारी

आयुवैदिक विभाग की ओर से  रामपुर पद पैलेस में आयोजित योगा दिवस पर योग करते अधिकारी और कर्मचारी

आयुवैदिक विभाग की ओर से  रामपुर पद पैलेस में आयोजित योगा दिवस पर योग करते अधिकारी और कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed