फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Institutions in Rampur that were shut down will be restored once a BJP government is formed in the state

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद बहाल होंगे रामपुर में बंद किए संस्थान : कौल सिंह

Mon, 26 Oct 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
. कौल सिंह नेगी ने जनहित के 12 संस्थान बंद करने पर कांग्रेस सरकार को कोसा .
विज्ञापन

. कहा-भाजपा ने शुरू की थी ग्रामीणों को राहत पहुंचाने की सेवाएं, कांग्रेस ने की बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न संस्थान और सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास किया गया था, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही जनहित की इन घोषणाओं और सुविधाओं को बंद कर दिया। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए रामपुर की जनता की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। जनसभा के दौरान कौल सिंह ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय रामपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयराम ठाकुर से जो भी मांगें रखी थीं, उन्हें पूरा किया। रामपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए जयराम सरकार ने 12 संस्थान दिए थे, लेकिन सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही इन संस्थानों को डिनोटिफाई कर दिया। आज फिर से विस क्षेत्र की जनता परेशानी झेल रही है। पूर्व जयराम सरकार ने ननखड़ी में लोक निर्माण विभाग का डिवीजन और खोलीघाट में सब डिवीजन दिया। चुनाव पश्चात कांग्रेस सरकार ने इन दोनों कार्यालयों को बंद कर दिया। हालांकि, जनता के दबाव के चलते एक साल बाद उसी स्थान पर कांग्रेस सरकार को मजबूरन डिवीजन खोलना पड़ा। जयराम ठाकुर ने रामपुर के ज्यूरी और थैली चकटी में उपतहसील खोलकर वहां नायब तहसीलदार और कानूनगो बिठाए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार को इसमें भी जनहित नहीं दिखा और इन दोनों तहसीलों को बंद कर दिया। निरथ में विद्युत बोर्ड का सब डिवीजन भी कांग्रेस ने बंद किया। शिंगला में आम जनता की गुहार के बाद संस्कृत कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई। जमीन का चयन, सरकार से मंजूरी मिलने और पांच करोड़ की राशि भी स्वीकृत हुई, लेकिन कांग्रेस ने उसे भी बंद कर दिया। कौल सिंह नेगी ने कहा कि 2027 में भाजपा की सरकार बनने के बाद इन सभी संस्थानों को बहाल किया जाएगा। पूर्व में की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। कौल सिंह ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने और संगठन की मजबूती का पाठ भी पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed