फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   inspection of lavi fair ground

Rampur Bushahar News: लवी मेला मैदान को खाली कराने के लिए पाटबंगला मैदान पहुंची कमेटी

Sat, 27 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम रामपुर ने दुकानों का किया निरीक्षण, मेला मैदान को खाली करने के दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लवी मेला मैदान को खाली कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। मेला कमेटी शनिवार सुबह ही मेला मैदान पहुंची और दुकानदारों को सामान समेटने का आदेश दिया।

11 नवंबर से सजे अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में आए कारोबारियों को 25 दिसंबर तक मेला सजाने की इजाजत दी गई थी, लेकिन अभी तक कुछ व्यापारी मेला मैदान में बैठे हुए हैं। मेला कमेटी सचिव एवं उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी, पुलिस और नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और मेला मैदान का निरीक्षण किया और दुकानदारों को हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने पहले ही दुकानदारों को 25 दिसंबर तक मैदान खाली करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी कई दुकानदार मेला मैदान में सामान बेच रहे हैं। पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारियों की मौजूदगी में दुकानों को हटाया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदारों ने असहमति जताई, लेकिन प्रशासन ने सामान समेटने के निर्देश दिए। मेला मैदान में दुकानों के लगे रहने के कारण रामपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई है। सड़कों पर भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग के चलते ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसें देरी से चल रही हैं, ऐसे में लोगों को समस्या पेश आ रही है। हालांकि पूर्व में लवी मेले सजाने की तिथि 10 दिसंबर निर्धारित की थी। प्रशासन का कहना है कि मेला मैदान खाली होने के बाद यातायात को सुचारु किया जाएगा, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed