फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Information about the 'Sapno Ka Sanchay' scheme was provided

Rampur Bushahar News: सपनों के संचय योजना की जानकारी दी

Sat, 19 Sep 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा रामपुर बस अड्डा ने राजकीय प्राथमिक स्कूल खनेरी में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बैंकिंग सेवाओं, बचत और वित्तीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक स्नेहलता ने की। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बैंक की सपनों के संचय योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित बचत की आदत भविष्य की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो सकती है। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी, पिन या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान कॉल पर बैंक संबंधी जानकारी देने से भी बचने की सलाह दी गई। डिजिटल बैंकिंग का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने और किसी भी संदिग्ध लेनदेन की स्थिति में तत्काल बैंक से संपर्क करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मंजू शर्मा, सानिया, तमन्ना और हिमांशु सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article