फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hopes raised for an alternative road in Chayal Panchayat.

Rampur Bushahar News: चायल पंचायत में वैकल्पिक सड़क की जगी उम्मीद

Sat, 10 Oct 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण और राजस्व विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, पंचायत प्रतिनिधि भी रहे मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। विकास खंड निरमंड की चायल पंचायत में लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। प्रस्तावित वैकल्पिक सड़क की संभावनाओं का आकलन करने के लिए लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग ने संयुक्त सर्वेक्षण किया। इससे ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
सर्वेक्षण के दौरान दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान वैकल्पिक सड़क की संभावनाओं का जायजा लिया गया, ताकि ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आगामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। वार्ड सदस्य जोगिंद्र पप्पू ने कहा कि चायल पंचायत के लोगों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क सुविधा बेहतर होने से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के साथ आवश्यक सेवाओं और अन्य सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने सर्वेक्षण में सहयोग के लिए लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों, पंचायत प्रधान तथा अन्य प्रतिनिधियों का आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर एफआरए कमेटी के प्रधान सुरजीत सिंह, रिशु ठाकुर, कमलेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने वैकल्पिक सड़क के लिए किए जा रहे प्रयासों को क्षेत्र के हित में महत्वपूर्ण बताया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि संयुक्त सर्वेक्षण के बाद संबंधित विभाग आगामी प्रक्रिया को गति देंगे। प्रस्तावित सड़क बनने से पंचायत के लोगों को आवागमन में राहत मिलने के साथ क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed