फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Honored women of self-help group in village organization DIB

Rampur Bushahar News: ग्राम संगठन डीब में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया सम्मानित

Mon, 26 Oct 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Honored women of self-help group in village organization DIB
ग्राम संगठन डीब में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और मुख्याति​थि।
तारा देवी ने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ग्राम संगठन डीब में सोमवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य तारा देवी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। समारोह में महिला सशक्तीकरण, आजीविका के साधनों को बढ़ावा देने और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम संगठन की प्रधान कुसुम शर्मा, सचिव मंजू शर्मा और कोषाध्यक्ष सुन्नया सूद ने जिला परिषद सदस्य तारा देवी, सीएलएफ की प्रधान और सचिव को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। जिला परिषद सदस्य तारा देवी ने उपस्थित महिलाओं के साथ आजीविका के विभिन्न साधनों को लेकर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने, अपनी आजीविका बढ़ाने और आय के नए स्रोत विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को एकजुट होकर काम करने, अपनी प्रतिभा और कौशल का उपयोग करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करते हैं। महिलाएं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को खुलकर सामने रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया। जिला परिषद सदस्य तारा देवी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की महिलाओं और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed