फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Holi celebrations in full swing in Sangla

Rampur Bushahar News: सांगला में होली उत्सव की धूम, बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक

Mon, 02 Mar 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrations in full swing in Sangla
सांगला के होली उत्सव में नाचते पर्यटक। संवाद
दिनभर डीजे में नाचते रहे पर्यटक, खूब लगाए रंग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिले किन्नौर की सांगला घाटी में इन दिनों तीन दिवसीय होली उत्सव की धूम है। उत्सव के लिए बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। घाटी के नाग मंदिर में यह उत्सव मुख्य रूप से मनाया जा रहा। उत्सव के दूसरे दिन यानी सोमवार को स्थानीय लोग और पर्यटक मंदिर में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। उन्होंने एक-दूसरे को रंग लगाकर उत्सव का आनंद लिया। दिनभर डीजे धुनों में पर्यटक डांस करते रहे। वहीं, कुछ पुरुष रामायण और महाकाव्य के पात्रों का वेश धारण किए हैं। वह नाग मंदिर से जुलूस का नेतृत्व करते हुए एक गांव से दूसरे गांव जाते हैं। यह एक अद्भुत दृश्य होता है। जुलूस के दौरान स्थानीय व्यंजन और फासुर नामक पारंपरिक शराब भी परोसी जाती है। प्रशासन ने भी मेले के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। स्थानीय होटल व्यवसाय को भी इस त्योहार से काफी हो रहा है। सांगला में होली सिर्फ रंगों का उत्सव नहीं है, यह फागुली उत्सव का एक अभिन्न अंग है। फाग मेला चौथे दिन मनाया जाएगा। यह उत्सव सर्दियों के अंत और वसंत के आगमन का प्रतीक है। इस उत्सव का तीसरा दिन होली को समर्पित है, जो मंगलवार को होगा।

सांगला के होली उत्सव में नाचते पर्यटक। संवाद

सांगला के होली उत्सव में नाचते पर्यटक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed