{"_id":"6523df27e3b99ee64d05d197","slug":"himalayan-won-in-essay-writing-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-6598-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिमालयन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिमालयन ने मारी बाजी
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में आयोजित स्पर्धा में छात्रों ने दिखाए प्रतिभा के जौहर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में अंग्रेजी विभाग की सोच साहित्यक सोसायटी ने निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। निबंध लेखन का विषय रविंद्रनाथ टेगौर की प्रेरणादायक पंक्तियां आस्था वह चिड़िया है, जो प्रकाश को महसूस करती है और गाती है, जब भोर अभी भी अंधेरा है, रहीं। प्रतियोगिता में कॉलेज के 43 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। स्पर्धा में हिमालयन ने पहला, नितिका ने दूसरा और रोबिट ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके निबंध लेखन के अनुभव को भी सुना। प्राचार्य ने छात्रों को रचनात्मक लेखन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ विद्या बंधु नेगी, प्रोण्राजेश नेगी, डॉ प्रियंका ठाकुर, प्रो. रविंद्र नेगी और प्रो. प्रियंका सहित अन्य मौजूद रहे।