फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   health

दलाश अस्पताल में जल्द बहाल हों स्वास्थ्य सुविधाएं

Mon, 07 Dec 2020 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। बीते छह माह से आनी क्षेत्र के कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दलाश को कोविड केयर सेंटर में तबदील किया गया है। ऐसे में क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों की जनता स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम है। हालांकि, दलाश अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाने का स्थानीय लोगों ने तत्काल इसका विरोध भी किया था, लेकिन विरोध के बावजूद कोविड केयर सेंटर चलता रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना था कि प्रशासन दलाश अस्पताल के बजाय दूसरे ऐसे भवन में कोविड केयर सेंटर बनाए, जिससे जनता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। विरोध के बावजूद कोरोना के मामले आने से आपात स्थिति को देखते हुए दलाश अस्पताल को कोविड केयर सेंटर में तबदील किया गया। दलाश में मात्र सात कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ही आइसोलेशन में रहने की सुविधा उपलब्ध है। क्षेत्र में जैसे-जैसे कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ते गए, प्रशासन ने कोविड केयर सेंटर के बजाय फिर उन्हें घरों में ही आइसोलेट रहने को कहा। अब दलाश के कोविड केयर सेंटर में पॉजिटिव लोगों को नहीं रखा जा रहा है। बल्कि कभी कभार किसी गंभीर रोगी को ऑक्सीजन लगाने के लिए कुछ समय अस्पताल में रखा जाता है और फिर उन्हें दूसरे बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य ममता ठाकुर का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दलाश में रोजाना सैकड़ों मरीजों की ओपीडी रहती है। कई गंभीर मरीजों को आपात स्थिति में बेड की जरूरत रहती है, लेकिन कोविड केयर सेंटर बने दलाश अस्पताल में मरीजों को दाखिल नहीं किया जा रहा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग उठाई है कि कोविड सेंटर को हटाकर क्षेत्र के लोगों को उपचार की सुविधाओं को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं सीएमओ कुल्लू
सीएमओ कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र का कहना है कि वह भी चाहते हैं कि अब दलाश में कोविड केयर सेंटर को बंद किया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिले। जल्द इसके बारे में जिला और स्थानीय प्रशासन से बात कर सेवाएं सुचारु करने की बात रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed