{"_id":"5e91db728ebc3e768e08a8fa","slug":"health-rampur-hp-news-sml330157249","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी से भेजे गए पांचों सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी से भेजे गए पांचों सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी से आईजीएमसी शिमला भेजे गए पांचों सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव्र आइ है। यह जानकारी एसडीएम आनी चेत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री के चलते सैंपल लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है जो राहत की बात है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली और तब्लीगी जमात में शामिल होने को लेकर भी आनी उपमंडल के किसी व्यक्ति का संबंध न तो उनकी ट्रेवल हिस्ट्री से मिला है न ही अन्य स्रोतों से। उन्होंने आम जनता से अफवाहों पर गौर न करने और केवल आधिकारिक बयानों और स्रोतों पर ही विश्वास करने की अपील की है।
एसडीएम चेत सिंह ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों या झूठी खबरों को बिना पुष्टि किए वायरल करने वालों और समाज में भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। धार्मिक और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।