{"_id":"648b050940d2b35deb08603b","slug":"government-should-make-the-price-of-milk-rs-40-a-liter-sangh-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-1261-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार दूध के दाम 40 रुपये लीटर करे : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार दूध के दाम 40 रुपये लीटर करे : संघ
Thu, 15 Jun 2023 06:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 15 Jun 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
रामपुर के साथ लगते चाटी में हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ के अधिवेशन में मौजूद दुग्ध उत्पादक।
सरकार से दुग्ध उत्पादकों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग
दत्तनगर में 17 जुलाई को 24 घंटे का होगा क्रमिक अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले जनता से वादा किया था कि हमारी सरकार सत्ता में आने के बाद 80 और 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध खरीदेगी, जो केवल चुनावी घोषणा बन कर रह गई है। यह बात चाटी में आयोजित हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ के अधिवेशन में हिमाचल किसान सभा के पूर्व महासचिव डॉ. ओंकार शाद ने कही।
अधिवेशन में निरमंड, रामपुर, आनी, करसोग, नारकंडा, ननखड़ी और भावानगर ब्लाक के दुग्ध उत्पादकों ने ज्वलंत मुद्दे उठाए। अधिवेशन में दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की गई। अधिवेशन को हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ के संयोजक देवकी नंद, संयोजक दिनेश मेहता और किसान सभा जिला महासचिव पूर्ण ठाकुर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में सरकार की गलत नीतियों के कारण दुग्ध उत्पादकों का शोषण हो रहा है। आज भी सरकार की ओर से मिल्क फेडरेशन और निजी कंपनियों द्वारा किसानों से 22 से लेकर 30 रुपये तक दूध का दाम प्रति लीटर खरीदा जा रहा है। जबकि फीड, दवाई और चोकर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे दूध के उत्पादन की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। दुग्ध उत्पादकों को अपना परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। समय पर पेमेंट का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है, जिससे इन पर दोहरी मार पड़ रही है।
संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि दूध का दाम कम से कम 40 रुपये प्रति लीटर किया जाए। दूध की पेमेंट हर माह 10 तारीख से पहले दी जाए। पशु औषधालय में सभी खाली पद भरे जाएं। पशु आहार पर सब्सिडी दी जाए। दूध को एकत्रित करने के लिए नए चिल्लिंग प्लांट खोले जाएं।उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर 17 जुलाई को दत्तनगर में मिल्क फेडरेशन के बाहर 24 घंटे का क्रमिक अनशन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर ब्लॉक और गांव स्तर पर बैठकें की जाएंगी। इस मौके पर कश्मीरी लाल, हरविंद्र, गीता राम, कमला देवी और विजय सहित कई अन्य मौजूद रहे।