फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Golden Eagle Chail team became the winner in the cricket competition

Rampur Bushahar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में गोल्डन ईगल चायल टीम बनी विजेता

Fri, 05 Jun 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Golden Eagle Chail team became the winner in the cricket competition
नित्थर उप तहसील के लटांडागई में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में गोल्डन ईगल चायल टीम को सम्मानित
विजेता टीम को 1.11 लाख इनामी राशि और ट्रॉफी से किया सम्मानित
विज्ञापन

लटांडागई में क्रिकेट प्रतियोगिता में 64 टीमों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू) ।
नित्थर उप तहसील की लोट पंचायत के लटांडागई में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में गोल्डन ईगल चायल टीम विजेता बनी है। प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया। लटांडागई क्रिकेट कप प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला गोल्डन ईगल चायल और मैड बॉयज कमलाऊ के बीच खेला गया, जिसमें गोल्डन ईगल चायल टीम इस साल के लटांडागई क्रिकेट कप की विजेता बनी। मैड बॉयज कमलाऊ टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये इनामी राशि और ट्रॉफी दी गई। उपविजेता टीम को 55 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। लटांडागई क्रिकेट कप के अध्यक्ष कैलाश ठाकुर और सचिव रॉबिट ठाकुर के कहा कि प्रतियोगिता में शानदार मैच खेले गए। समापन समारोह में समाज सेवक लाल चंद मारकोनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। आयोजक समिति ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article