{"_id":"67e536852b5af973b10b84cf","slug":"garbage-is-not-being-collected-in-rikangpio-for-the-last-15-days-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-132201-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 15 दिन से नहीं उठ रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 15 दिन से नहीं उठ रहा कूड़ा
विज्ञापन
न कूड़ेदान और न आ रहे सफाई कर्मी, लोग भी खुले में फेंक रहे कचरा
एनजीटी के आदेशों के बाद हटाए कूड़ेदान, साडा ने भी कूड़ा प्रबंधन की नहीं की उचित व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ और साथ लगतीं पंचायतों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। साडा क्षेत्र के तहत आने वाले रिकांगपिओ में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यहां 15 दिन से डोर-टू-डोर कचरा उठाने की योजना ठप पड़ी है। ऐसे में हजारों लोगों को कचरा ठिकाने लगाना मुश्किल हो गया है। रिकांगपिओ के सब्जी मोहल्ला, क्षेत्रीय अस्पताल के आसपास, सराय भवन, कोठी मोड़, सरकारी आवासीय क्षेत्र, बस अड्डा, नवोदय स्कूल के आसपास, दाखो, शुदारंग और ख्वांगी के आसपास कचरे के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ लोगों का पैदल आना-जाना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाने के लिए घरद्वार से कचरा उठाने की योजना चलाई जा रही है, लेकिन 15 दिन से सफाई कर्मी कचरा नहीं उठा रहे हैं। इस कारण जिला मुख्यालय रिकांगपिओ कस्बे सहित शुदारंग, तेलंगी, ख्वांगी, कोठी, कल्पा और युवारंगी पंचायत में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। क्षेत्र में अब कूड़ेदान भी नहीं है। इस कारण कारण लोग खुले में कचरा फेंक रहे हैं। एनजीटी के आदेशों के बाद क्षेत्र में लगे कूड़ेदान हटाए गए हैं। वहीं, साडा कमेटी भी समस्या को लेकर कोई ठोस बंदोबस्त नहीं कर रही है। जिला परिषद सदस्य सरीता नेगी, पंचायत समिति सदस्य कोठी करूणा नेगी, किन्नौरिंग सोशल डेवलपमेंट एसोसिएशन अध्यक्ष शांति स्वरूप पंचारस, पंचायत प्रधान कोठी ओमप्रकाश नेगी, उप प्रधान महेश नेगी, प्रधान कल्पा सरीता नेगी, प्रधान दुनी दिवान नेगी, प्रधान शुदारंग दलीप नेगी, प्रधान ख्वांगी सत्या देवी नेगी ने बताया कि क्षेत्र में 15 दिन से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने जिला प्रशासन और साडा कमेटी से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
जल्द ही लोगों के घरों से कचरा उठाने की योजना शुरू कर दी जाएगी। लोग खुले में कचरा न फेंके। सफाई कर्मी के आने तक कचरा अपने पास रखें और सफाई कर्मी के ही कचरा दें। - डॉ. शशांक गुप्ता, साडा कमेटी सचिव एवं जिला पर्यटन अधिकारी