फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fuction

रस्साकशी में पुलिस के जवानों ने व्यापारियों को दी शिकस्त

Mon, 27 Jan 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
fuction
रामपुर में गणतंत्र दिवस पर रस्साकशी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते व्यापार मंडल के सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर/ ज्यूरी/ कुमारसैन। रामपुर में 71 वां गणतंत्र दिवस रामपुर के पद्म वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा फहराया और विभिन्न टुकड़ियों की मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने एक से बढ़कर देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए और रस्साकशी प्रतियोगिता में रामपुर की पुलिस विभाग की टीम ने व्यापार मंडल को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म स्कूल रामपुर, कन्या स्कूल रामपुर, डीएवी, कमला मैमोरियल स्कूल, सन शाइन पब्लिक स्कूल, लिटल लावर पब्लिक स्कूल, राज किड्स, देव भूमि, प्राथमिक स्कूल रामपुर और खोपड़ी आदि के छात्रों ने सुंदर कार्यक्रम पेश किए। वहीं ज्यूरी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके अलावा झाकड़ी पंचायत ने भी स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में जिला महासू अध्यक्ष अजय श्याम ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान महिला मंडल और स्कूली छात्रों ने एक से अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर कार्यवाह पंचायत प्रधान बीरबल कश्यप, महासू जिला महासचिव शशिभूषण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, रामपुर जल विद्युत स्टेशन बायल में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस समारोह में परियोजना प्रमुख मनोज कुमार एवं अनामिका कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मनोज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया एवं सीआईएसएफ, हिम्पेस्को के जवानों, डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल, दत्तनगर के छात्र और छात्राओं द्वारा परेड की गई। इस मौके पर रामपुर एचपीएस महिला क्लब की महिलाओं ने प्रस्तुति दी, डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल दत्तनगर के विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को परियोजना प्रमुख द्वारा पुरस्कृत किया गया।
वहीं, किन्नौर जिले के पूह उपमंडल के मिनी सचिवालय के प्रांगण में एडीएम पूह अश्वनी कुमार, सांगला में वमापा के प्रांगण में प्रधान पंचायत कामरू विक्रम सिंह नेगी, टापरी के छोलतु में जेएसडब्ल्यू के प्रांगण में मुख्य प्रबंधक प्रवीण पुरी ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

वहीं रामपुर उपमंडल के दुर्गम पंचायत लबाना सदाना के धराला गांव में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस गणतंत्र दिवसर के अवसर पर मिशन मोदी पीएम एगेन के प्रदेश महासचिव कांता विमल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी लोगों को खूब मनोरंजन किया। प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी के बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के बाद संदेश दिया। इस मौके पर विशेष अतिथियों में मिशन मोदी पीएम अगेन शिमला के जिला अध्यक्ष गुड्डी देवी पंचायत प्रधान अनिता, बीडीसी सदस्य, पूर्व प्रधान राजकुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed