{"_id":"67d0207065a31f91aa05c4b7","slug":"four-people-involved-in-chitta-case-arrested-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-131318-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिट्टे मामले में संलिप्त चार लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिट्टे मामले में संलिप्त चार लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस ने चिट्टे में संलिप्त चार व्यक्तियों को धर दबोचा है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने किन्नौर जिले की तहसील निचार के बरी गांव के 22 वर्षीय साहिल से 6.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। साहिल के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले से जुड़े चार और आरोपियों पश्चिम बंगाल के बागड़ा, उत्तर-24 परगना, गांव केदार दंगा निवासी राकेश कुमार, जिला शिमला के रामपुर के झाकड़ी निवासी मनमोहन सिंह, रामपुर के खनेरी, चूहाबाग निवासी दीपक और रामपुर के शिंगला, डकोलढ़ निवासी राकेश को गिरफ्तार किया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों बारे में भी जांच की जा रही है।
- संवाद