{"_id":"6adf4fd348f67fc0a30306c9","slug":"foul-sewage-water-is-flowing-out-in-the-open-in-tapari-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-173423-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: टापरी में खुले में बह रहा गंदा पानी, संक्रमण का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: टापरी में खुले में बह रहा गंदा पानी, संक्रमण का खतरा बढ़ा
विज्ञापन
टापरी में खुले में बह रही सीवरेज की गंदगी। संवाद
दो दशक से सीवरेज प्रणाली का इंतजार, बजट के अभाव में अटका निर्माण कार्य
आठ पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाई समस्या के समाधान की मांग, वर्ष 2023 में तैयार हुई थी डीपीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। टापरी बाजार में सीवरेज का गंदा पानी खुले में बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपतहसील कार्यालय से लेकर मुख्यद्वार तक गंदा पानी बह रहा है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। सरकारी कार्यों के लिए टापरी पहुंचने वाले लोगों के साथ स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 साल से टापरी में सीवरेज प्रणाली के निर्माण की मांग उठाई जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। टापरी उपतहसील के तहत जनकपुरी, चगांव, उरनी, युला, मीरू, पुनंग, जानी और रामनी पंचायतों के लोगों को इस समस्या से परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने की मांग करीब सात साल से लगातार उठाई जा रही है। तीन वर्ष पहले इस दिशा में प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन बजट के अभाव में निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। टापरी बाजार में सीवरेज का पानी खुले में बहने के कारण जगह-जगह गंदगी फैल रही है। उपतहसील कार्यालय में विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि खुले में बहते गंदे पानी से स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना हुआ है।
टापरी को जल्द सीवरेज प्रणाली से जोड़ा जाए
उरनी पंचायत की प्रधान कृष्णा नेगी, युला पंचायत के प्रधान सुंदर नेगी, चगांव पंचायत के प्रधान मिलाप नेगी, जानी पंचायत की प्रधान शशि नेगी, पुनंग पंचायत के प्रधान शक्ति सिंह नेगी और मीरू पंचायत के पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग से टापरी को जल्द सीवरेज प्रणाली से जोड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों और बाजार में आने वाले लोगों को राहत मिल सके।
बजट मिलते ही शुरू होगा काम : सहायक अभियंता
जल शक्ति विभाग भावानगर के सहायक अभियंता अक्षय नेगी ने बताया कि सीवरेज प्रणाली के लिए वर्ष 2023 में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर दी गई थी। बजट की कमी के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बजट का प्रावधान होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।