फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Former bank manager injured in bus accident dies

Rampur Bushahar News: बस हादसे में जख्मी पूर्व बैंक मैनेजर ने दम तोड़ा

Thu, 16 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Former bank manager injured in bus accident dies
खनेरी अस्पताल में हादसे के घायलों से पूछताछ करती एचआरटीसी की टीम। संवाद
गरटोला हादसे में मृतकों की संख्या तीन हुई, पांच घायल आईजीएमसी शिमला रेफर, 16 का खनेरी अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन

हादसे के वक्त बस में सवार थे 24 यात्री, हादसे की जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ननखड़ी तहसील की खड़ाहन-कोटाधार सड़क पर गरटोला में हुए बस हादसे के मृतकों की संख्या तीन हो गई है। वीरवार को हादसे में जख्मी यूको बैंक के पूर्व बैंक मैनेजर ने दम तोड़ दिया। बस चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के वक्त बस में 24 लोग सवार थे। पांच घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। अन्य 16 घायलों का रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार शाम को रामपुर से खोलीघाट-कोटाधार रूट पर चलने वाली परिवहन निगम की बस संख्या एचपी 06ए-6454 गरटोला के समीप हादसे का शिकार हो गई। चालक के नियंत्रण खोने से बस सड़क से करीब 100 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में दाखू राम (75), पुत्र कालू राम, गांव शालू, तहसील ननखड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक जय प्रकाश (42) पुत्र रोशन लाल, गांव गड़ोली, तहसील ननखड़ी की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर के खनेरी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर यूको बैंक के पूर्व मैनेजर अमर सिंह चौहान (72) पुत्र चैन राम, गांव दरोटा, तहसील ननखड़ी की कुमारसैन के समीप रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन ने निजी वाहनों से हादसे के घायलों को रामपुर पहुंचाया। यहां देर रात तक घायलों को पहुंचाने का सिलसिला चला रहा। अस्पताल पहुंचने पर घायल हुए सभी लोगों को उपचार दिया गया।
खनेरी अस्पताल में उपचाराधीन सभी घायल खतरे से बाहर हैं। सभी का उपचार चल रहा है। इस हादसे के बाद घायलों के परिजनों और रिश्तेदारों का अस्पताल में तांता लग गया है। सभी अपने परिचितों और रिश्तेदारों को हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं हादसे के बाद पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। हालांकि अब तक हादसे के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

बस हादसे में ये लोग हुए घायल
बस हादसे में रमेश चौहान, निवासी रघुनाथ मोहल्ला रामपुर, स्पर्श, गांव व डाकघर बड़ाच, सुरेश कुमार, गांव लाहड़ू, अलका, गांव खमोटी, कमला देवी, गांव कावधार, ज्ञान सिंह, गांव कावदार, अक्षिता, गांव व डाकघर दनावली, गोविंद, गांव व डाकघर दनावली, चालक हरि सिंह, सोनिका, गांव कोटाधार, प्रद्युम्न खूंद गांव कोटाधार, शेर सिंह गांव ढारण, दीक्षिता चौहान, गांव बरोली, शोभा रानी, गांव दरोटी, कुंदन शर्मा, गांव भमनोली, धनी राम, गांव शालू, साक्षी, निवासी रघुनाथ मोहल्ला रामपुर, ममता, निवासी रघुनाथ मोहल्ला रामपुर, जगदेव, गांव जाहू डीम, साहिब सिंह, गांव लाहड़ू, प्रदीप कुमार, गांव बरोली घायल हुए हैं। इन सभी का उपचार चल रहा है।

--------------
प्रशासन ने हादसे के प्रभावितों को दी राहत राशि
एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के 3 मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार और घायलों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी कर दी गई है। खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. रोशन कौंडल ने बताया कि गरटोला बस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed