फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Formation of the Association's Executive Committee

Rampur Bushahar News: सुजल टोलटा अध्यक्ष और रिधिका भंडारी चुनीं उपाध्यक्ष

Thu, 03 Sep 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
द/श एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन, कांग्रेस नेता डीडी कश्यप से की शिष्टाचार भेंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
द/श एसोसिएशन की बैठक हितेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसोसिएशन के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुजल टोलटा को नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वहीं रिधिका भंडारी को उपाध्यक्ष, अनिरुद्ध को सचिव और वंश जोशी को कोषाध्यक्ष चुना गया। सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी एसोसिएशन को एकजुटता और बेहतर समन्वय के साथ आगे ले जाएगी। वहीं, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष साहिल शर्मा, नवनियुक्त अध्यक्ष सुजल टोलटा सहित एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने कांग्रेस नेता अधिवक्ता डीडी कश्यप से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसोसिएशन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। डीडी कश्यप ने एसोसिएशन के उज्ज्वल भविष्य, आपसी एकता और विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। नई कार्यकारिणी के गठन से सदस्यों में भी उत्साह का माहौल है और सभी ने एसोसिएशन को नई दिशा देने के लिए मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed