{"_id":"617826baff2539586a200e04","slug":"forensic-expert-collect-evidence-from-spot-rampur-hp-news-sml388461432","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरौती मर्डर केस में फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरौती मर्डर केस में फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन
forensic expert collect evidence from spot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की जाबन पंचायत के सरौती मर्डर केस में मंगलवार को फॉरेंसिक जांच टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आरोपी पीयूष राज की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि मंडी जिला के करसोग तहसील के छियुंड डाकघर सपनोट निवासी पुष्पराज के बयान के अनुसार इस मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतक 61 वर्षीय सही राम, निवासी छियुंड की गर्दन पर चोटों के निशान हैं।
हत्या कैसे हुई, किस हथियार से की गई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगा। बताया जा रहा है कि रविवार की रात को करसोग तहसील के छियुंड निवासी तीनों लोग, जो रिश्ते में ताया, भतीजा और चचेरे भाई हैं, ने शराब पी और रिश्तेदारी में मेहमानी जाने वाले थे।
विज्ञापन
मगर घर पहुंचने से पहले ही तीनों में आपस में मामूली बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि 23 वर्षीय भतीजे पीयूष राज ने 61 वर्षीय चारा की हत्या कर दी। तीनों आनी में 1 नवंबर से लगने वाले लवी मेले में स्टॉल लगाने करसोग के छियुंड से आनी आए थे।