{"_id":"5e1c9d2e8ebc3e87ea507856","slug":"fire-rampur-hp-news-sml320896262","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगला में दो मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगला में दो मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट
विज्ञापन
रामपुर उपमंडल के फांचा पंचायत में तीन मंजिल मकान जलकर राख।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी/सांगला। ज्यूरी और किन्नौर में आग की अलग-अलग घटनाओं में करीब दो दर्जन कमरे राख हो गए। एक दुकान भी जल गई है। इससे लाखों के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। दुर्गम क्षेत्र 15/20 के फांचा गांव में आग लगने से तीन मंजिला मकान के करीब दस कमरे जल गए। रविवार देर शाम की घटना बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को फांचा पंचायत प्रधान सूबेर चंद और मान चंद के मकान में अचानक आग लग गई। बर्फबारी के बाद सड़क बंद होने से अग्निशमन की गाड़ी गांव तक नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने स्वयं मोर्चा संभाला और आग बुझाने में जुटे। ग्रामीणों ने पानी और बर्फ से ही कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। फांचा में बत्ती गुल होने से पुलिस और प्रशासन को सूचना देना भी मुश्किल हुआ। हालांकि किसी ने रामपुर में अग्निशमन को आग की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया और पुलिस चौकी गानवीं से एक टीम एएसआई सुंदर सिंह की अगुवाई में घटना स्थल को रवाना हुई और मौके का जायजा लिया।
बीडीसी सदस्य सुभाष नेगी ने बताया कि पंचायत प्रधान सूबेर चंद और उनके भाई मान चंद जिस तीन मंजिला मकान में रहते हैं, मकान में अचानक आग लग गई, जिसे बुझाने में सभी ग्रामीणों ने सहयोग दिया। करीब दस कमरों का मकान पूरी तरह जल गया है। हालांकि किसी तरह की जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उधर, एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि फांचा गांव में हुई आग की घटना के प्रभावितों को 15-15 हजार रुपये और 2-2 तिरपाल की फौरी राहत दी गई है। इधर, जनजातीय जिले किन्नौर के सांगला में रविवार देर रात को एक लकड़ी के दो मंजिला मकान में आग भड़क गई। भवन के 12 कमरे जल गए हैं। एक दुकान भी जल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात करीब 12:30 बजे दो मंजिला भवन में आग लगी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर का सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया था। प्रभावित संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह खाना खाने के पश्चात अपने भतीजे पवन के साथ मकान में सो गया था। थोड़ी देर बाद उसके मकान में न जाने कैसे आग लग गई। उसने और उसके भतीजे ने भाग कर अपनी जान बचाई। मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी सोहन लाल, मुख्य आरक्षी सनी ठाकुर, मुख्य आरक्षी नीरज कुमार, आरक्षी रतन, आरक्षी पंकज, आरक्षी मनमीत, महिला आरक्षी प्रीतिका और अंजली ने स्थानीय लोगों के साथ आग को काबू करने का प्रयास किया लेकिन मकान लकड़ी का होने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। इसके अलावा सोसाइटी भवन को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। हेमराज की दुकान भी जल गई है। उधर, सहायक आयुक्त हर्ष अमरेंद्र सिह ने बताया कि प्रभावित को प्रशासन ने फौरी राहत दे दी है। वहीं एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
---

सांगला में दो मंजिल मकान जलकर हुआ राख।- फोटो : RAMPUR-HP