{"_id":"691340334b783f7cd3043314","slug":"fir-on-lady-folk-singer-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-147908-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गाने में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गाने में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
कुपवी थाना में दी शिकायत, गाने को वायरल करने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। पुलिस थाना कुपवी में एक महिला के खिलाफ गाने में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने पर मामला दर्ज किया गया है। महिला पर आरोप है कि पहले उसने गाने में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया और फिर उसे वायरल कर दिया।
गंधर्व सांस्कृतिक कला मंच गांवखर के प्रधान कमाल चंद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांठ निवासी एक महिला ने मझौली में आयोजित दिवाली उत्सव के दौरान एक गाने में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया। उसके बाद इस गाने को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। कमाल चंद की शिकायत पर कुपवी थाना में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।