फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cleanliness drive conducted in Ward No. 4 of Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर के वार्ड नंबर-4 में चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 10 Sep 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted in Ward No. 4 of Rampur
रामपुर के वार्ड नंबर 4 में साफ सफाई करते सफाई कर्मचारी: संवाद
सफाई कर्मचारियों ने रास्तों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर-4 में वीरवार को स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने रास्तों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ शहर, स्वस्थ जीवन के संदेश को लोगों तक पहुंचाना और स्वच्छ वातावरण के प्रति लोगों की जिम्मेदारी को बढ़ावा देना रहा। उन्होंने कहा कि रामपुर में स्वच्छ शहर और समृद्ध शहर का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान रास्तों पर फैले कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अपने घरों और आसपास के सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें और गीले, सूखे कचरे को उचित स्थान पर ही डालें। इस मौके पर सहायक अभियंता अमित गौतम, कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा, उप प्रधान रोहित नेगी, मनीष और पार्षद निकिता गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article