फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Financial literacy camp organised in Nogli

Rampur Bushahar News: नोगली में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया

Fri, 13 Feb 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Financial literacy camp organised in Nogli
नोगली में लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं बारे किया जागरूक। स्रोत : बैंक प्रबंधन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा ने नोगली में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। नोगली शाखा प्रबंधक नितिन शर्मा शिविर में मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को अपने बैंक खातों की जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करने और सतर्क रहने की सलाह दी। शाखा प्रबंधक नितिन शर्मा ने लोगों को बचत, निवेश और भविष्य की योजनाओं के महत्व को समझाया और बीमा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने लोगों को बैंक योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बैंक कर्मचारी दर्शन दास ठाकुर, ईश्वरा देवी, राजेश कुमार, बीमा कर्मचारी प्रिया गुप्ता, कमला देवी, भूपिंदर चौहान, दीपक, बट्टू, बिमला देवी, लता, मीना और अर्जुन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed