फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   farmers news roharu

Rampur Bushahar News: एचपीएमसी के बिक्री केंद्रों से बागवानों को नहीं मिल रहे उर्वरक, दवाइयां और उपकरण

Sat, 20 Dec 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
जरूरी सामान के लिए बागवान कर रहे बाजार में जेब ढ़ीलीं
विज्ञापन

केंद्रों में जल्द सामान उपलब्ध कराने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। कोटखाई क्षेत्र के गुम्मा स्थित एचपीएमसी केंद्र में इन दिनों बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एचपीएमसी में न तो स्प्रे ऑयल उपलब्ध है और न ही खाद। इसके अलावा बागवानों को किसी भी प्रकार का अन्य आवश्यक कृषि सामान भी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण बागवानों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
बागवानों का कहना है कि इस साल मंडी मध्यस्थ योजना के तहत उन्होंने एचपीएमसी को भारी मात्रा में सी-ग्रेड सेब दिया, लेकिन अभी तक सरकार ने भुगतान नहीं किया। साथ ही एचपीएमसी के माध्यम से उन्हें कोई भी उत्पादन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। बागवान राजेश, रमेश चंद, लोकिंद्र चौहान, अंशुल रमदैइक,पारस चौहान, संजय बस्टा और सौरभ चौहान ने बताया कि इस समय बागवानी कार्यों के लिए स्प्रे ऑयल और खाद की अत्यंत आवश्यकता है, लेकिन एचपीएमसी में मशीन, खाद, स्प्रे ऑयल या दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। बाजार से महंगे दामों पर सामान खरीदने को विवश हैं। बागवान जोगिंद्र चौहान ने कहा कि इस बार बागवानों पर दोहरी मार पड़ी है। एक ओर इस सीजन में सेब के अच्छे दाम नहीं मिल पाए, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। दूसरी ओर अब एचपीएमसी में आवश्यक कृषक सामग्री भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बागवानों ने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द एचपीएमसी के माध्यम से आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध करवाई जाए, ताकि बागवान समय पर बागवानी कार्य कर सकें और उन्हें और अधिक नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन

कोट
इस समय कोई भी उपकरण, उर्वरक, तेल, दवाइयां एचपीएमसी में उपलब्ध नहीं हैं। इसकी आपूर्ति सरकार के आदेश पर होगी। जैसे ही सामान उपलब्ध होगा, वैसे ही बागवानों को वितरित कर दिया जाएगा। -वरिंद्र चौहान, शाखा प्रबंधक, एचपीएमसी गुम्मा सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed