फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Faag fair concluded in village Janglikh

Rampur Bushahar News: फाग मेले में तीन दिन चला मेहमाननवाजी का दौर

Fri, 07 Mar 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Faag fair concluded in village Janglikh
रोहड़ू के दुर्गम गांव जांगलिख में आयोजित फाग मेले में नाचते देवलु
गांव जांगलिख में फाग मेला संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। छौहारा विकास खंड के सबसे दुर्गम गांव जांगलिख में फाग मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। वसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाने वाला मेला तीन दिन चला। बर्फ के गोले मारकर देवता का अभिनंदन कर अनोखी परंपरा का निर्वहन किया गया। देवता साहिब जाख के आह्वान पर आयोजित हुए फाग मेले में मेहमाननवाजी का दौर जमकर चला। पारंपरिक मेला मेहमाननवाजी के लिए ही जाना जाता है। स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे घरों में जाकर मेहमाननवाजी का खूब लुत्फ उठाया। दिनभर स्थानीय लोग पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर थिरकते रहे। मेहमानों की खातिरदारी पारंपरिक और अनूठे व्यंजनों से की गई। इसमें पुराना सूखा मीट, ओगल व फाफरे के आटे से बनी रोटियां, शहद व अखरोट के तेल में बनीं रोटियां मेहमानों को विशेष रूप से परोसी गईं। जांगलिख के साथ साथ गोक्सवाड़ी, तांगणू, पेखा और दिऊदी गांव में पारंपरिक फाग मेला मनाया गया। देवता साहिब जाख जागंलखि के पुजारी निशांत ने बताया कि फाग मेला कई सदियों से उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला मेला सफलता पूर्वक संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed