Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Excavator machine running scratched roads

Rampur Bushahar News: एक्सावेटर मशीन चलाने से उखड़ी सड़क, 500 मीटर तक पड़े चेन के निशान

Sun, 29 Nov 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Excavator machine running scratched

roads
एक्सावेटर मशीन चलाने से नित्थर रामपुर सड़क को पहुंचा नुकसान। संवाद
पीएमजीएसवाई के तहत कुछ महीने पहले ही हुई थी सड़क की टारिंग
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभाग से रखरखाव और नुकसान की भरपाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर-कोयल-बायल-रामपुर सड़क पर जानस के पास मेटलिंग की गई है, लेकिन एक्सावेटर मशीन चलाने से इस सड़क को नुकसान पहुंचा है। मशीन की चेन चलने से सड़क के करीब-करीब 500 मीटर लंबे हिस्से पर निशान पड़ गए हैं और कई जगह गड्ढे भी बन गए हैं। इस सड़क को कुछ महीने पहले ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण के तहत पक्का किया गया था। नई सड़क की हालत खराब होने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। जानस गांव के ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए बड़ी मुश्किल से बजट उपलब्ध होता है। ऐसे में जब किसी सड़क का निर्माण होता है, तो उसका उचित रखरखाव करना भी विभाग की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़कों का निर्माण इस उद्देश्य से किया जाता है कि लोगों को वर्षों तक बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके, लेकिन इस तरह भारी मशीनें चलाने से नई सड़कें जल्द खराब हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले कोयल के समीप भी सड़क पर एक्सावेटर मशीन चलाई गई थी, जिससे वहां सड़क की हालत काफी खराब हो गई थी। अब जानस में भी इसी तरह की घटना सामने आई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क को हुए नुकसान की मरम्मत जल्द करवाई जाए और भविष्य में पक्की सड़कों पर भारी मशीनें चलाने से पहले उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।



जिस ट्रक में एक्सावेटर मशीन को लोड किया गया था, वह सड़क पर मोड़ नहीं ले पा रहा था। इस कारण मशीन को वहां उतारना पड़ा। सड़क को अधिक नुकसान नहीं हुआ है और जहां भी खराबी आई है, उसे ठीक करवा दिया जाएगा। लूहरी पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगने के बाद अधिकांश बड़े वाहन इसी सड़क से होकर गुजर रहे हैं। ऐसे में इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। - हिमांशु कटोच, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग नित्थर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article