{"_id":"67ab53181704d1d85c0ceffd","slug":"examination-center-canceled-in-pujarli-four-school-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-129689-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नकल करवाते पकड़े थे शिक्षक, इस बार परीक्षा केंद्र किया रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नकल करवाते पकड़े थे शिक्षक, इस बार परीक्षा केंद्र किया रद्द
विज्ञापन
पिछले साल पुजारली चार स्कूल में पकड़ी गई नकल की खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू के तहत पुजारली-चार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के केंद्र में इस साल छात्र दसवीं और बारहवीं के बोर्ड की परीक्षा नहीं दे पाएंगे। पिछले साल बोर्ड की परीक्षा में तैनात शिक्षकों की लापरवाही की खमियाजा इस साल परीक्षा देने वाले छात्रों को भुगतना पड़ेगा। परीक्षा के दौरान छात्रों को नकल देने की शिकायत के बाद हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने पुजारली-चार में परीक्षा केंद्र रद्द कर दिया है। मार्च 2024 में विज्ञान विषय बोर्ड की परीक्षा के दौरान इस स्कूल में शिक्षक छात्रों को नकल करवाते पकड़े गए थे। प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से तैनात उड़नदस्ते ने रोहडू उपमंडल में पुजारली-चार के अलावा दो प्राइवेट स्कूलों के केंद्रों में विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान शिक्षकों को छात्रों को नकल करवाते पकड़ा था। उसके बाद उड़नदस्ते ने शिकायत की थी कि इस स्कूलों में लगाए गए सीसी टीवी कैमरों को कब्जे में लिए जाए। बाेर्ड की टीम ने शिकायत के बाद तीन स्कूलों के सीसीटीवी कैमरे और अन्य सबूत कब्जे में लिए थे। उस दौरान पता चला था कि प्राइवेट स्कूलों में परीक्षा केंद्र में लगे कैमरों के रिकाॅर्ड मिटाने के प्रयास किए। उसके बाद इन परीक्षा केंद्रों में पर्यवेक्षक की उपस्थित में परीक्षाएं करवाई गई थीं। इस बार पुजारली-चार स्कूल में परीक्षा केंद्र बंद होने की सूचना के बाद अभिभावकों की ओर से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पर परीक्षा केंद्र को बहाल करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस परीक्षा केंद्र की बहाली को लेकर लोग मंत्री से कई बार मिल भी चुके हैं। लोगों का कहना है कि गलती शिक्षकों की रही, तो इस साल छात्रों को इसका खमियाजा क्यों भुगतना पड़ रहा है, इसलिए परीक्षा केंद्र को बहाल किया जाए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला पुजारली-चार में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं व जमा दो के लिए केंद्र को बंद नहीं किया गया, अपितु अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण एक वर्ष के लिए निरस्त किया है। आगामी वर्ष से परीक्षा केंद्र याथावत सुचारु रूप से चलेगा। विभाग ने इस विषय को बाेर्ड के समक्ष उठाया, लेकिन शिक्षा बोर्ड सचिव विदेश दौरे पर होने के कारण इस पर कार्रवाई का इंतजार है।-- - लेख राज भाद्वाज, उप निदेशक, उच्च शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू के तहत पुजारली-चार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के केंद्र में इस साल छात्र दसवीं और बारहवीं के बोर्ड की परीक्षा नहीं दे पाएंगे। पिछले साल बोर्ड की परीक्षा में तैनात शिक्षकों की लापरवाही की खमियाजा इस साल परीक्षा देने वाले छात्रों को भुगतना पड़ेगा। परीक्षा के दौरान छात्रों को नकल देने की शिकायत के बाद हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने पुजारली-चार में परीक्षा केंद्र रद्द कर दिया है। मार्च 2024 में विज्ञान विषय बोर्ड की परीक्षा के दौरान इस स्कूल में शिक्षक छात्रों को नकल करवाते पकड़े गए थे। प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से तैनात उड़नदस्ते ने रोहडू उपमंडल में पुजारली-चार के अलावा दो प्राइवेट स्कूलों के केंद्रों में विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान शिक्षकों को छात्रों को नकल करवाते पकड़ा था। उसके बाद उड़नदस्ते ने शिकायत की थी कि इस स्कूलों में लगाए गए सीसी टीवी कैमरों को कब्जे में लिए जाए। बाेर्ड की टीम ने शिकायत के बाद तीन स्कूलों के सीसीटीवी कैमरे और अन्य सबूत कब्जे में लिए थे। उस दौरान पता चला था कि प्राइवेट स्कूलों में परीक्षा केंद्र में लगे कैमरों के रिकाॅर्ड मिटाने के प्रयास किए। उसके बाद इन परीक्षा केंद्रों में पर्यवेक्षक की उपस्थित में परीक्षाएं करवाई गई थीं। इस बार पुजारली-चार स्कूल में परीक्षा केंद्र बंद होने की सूचना के बाद अभिभावकों की ओर से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पर परीक्षा केंद्र को बहाल करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस परीक्षा केंद्र की बहाली को लेकर लोग मंत्री से कई बार मिल भी चुके हैं। लोगों का कहना है कि गलती शिक्षकों की रही, तो इस साल छात्रों को इसका खमियाजा क्यों भुगतना पड़ रहा है, इसलिए परीक्षा केंद्र को बहाल किया जाए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला पुजारली-चार में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं व जमा दो के लिए केंद्र को बंद नहीं किया गया, अपितु अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण एक वर्ष के लिए निरस्त किया है। आगामी वर्ष से परीक्षा केंद्र याथावत सुचारु रूप से चलेगा। विभाग ने इस विषय को बाेर्ड के समक्ष उठाया, लेकिन शिक्षा बोर्ड सचिव विदेश दौरे पर होने के कारण इस पर कार्रवाई का इंतजार है।