फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Environment Day celebrated in Government Girls Senior Secondary School, Jubbal

Rampur Bushahar News: निबंध लेखन में मोनिका, नारा लेखन में नितिका रही प्रथम

Wed, 05 Jun 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Environment Day celebrated in Government Girls Senior Secondary School, Jubbal
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में पर्यावरण दिवस पर आयोजित स्पर्धा
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में मनाया पर्यावरण दिवस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को पर्यावरण दिवस मनाया गया। छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। इस मौके पर विभिन्न निबंध लेखन, नारा लेखन, भाषण, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला स्पर्धाओं का आयोजन किया। छात्रों ने लघु नाटिका का मंचन कर पर्यावरण संरक्षण जागरूक किया। निबंध लेखन स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में मोनिका (इंदिरा सदन) ने प्रथम, कुदरत (सरोजनी सदन) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में ख्याति (लक्ष्मी सदन) ने पहला, दिव्यांशी (सरोजनी सदन) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में नितिका (इंदिरा सदन) ने प्रथम, काजोल (सरोजनी सदन) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में ख्याति (लक्ष्मी सदन) ने पहला स्थान हासिल किया। चित्रकला स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में नितिका (सरोजनी सदन) ने पहला, अंजली (सरोजनी सदन) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में ख्वाइश (सरोजनी सदन) ने प्रथम और मीनाक्षी (लक्ष्मी सदन) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में मन्नत (इंदिरा सदन) पहले स्थान पर रहा। कनिष्ठ वर्ग में जीविका (सरोजनी सदन) ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इंदिरा सदन, लक्ष्मी सदन और सरोजनी सदन के छात्रों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरेंद्र चौनान ने पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed